फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now orange alert...extreme heat will haunt for three more days

Gorakhpur News: अब ऑरेंज अलर्ट... तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी

Sun, 16 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now orange alert...extreme heat will haunt for three more days
मौसम की तल्खी बरकरार है। इसका लगातार बदल रहा मिजाज मौसम विज्ञानियों को भी चौका रही है। मौसम विज्ञानियों को उम्मीद थी कि पुरवा हवा चलने से रविवार से गर्मी की तल्खी कुछ कम होगी, लेकिन अब तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अब 18 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने 19 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार रात में पुरवा हवा चलने के कारण कुछ राहत रही और तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन यह सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक लू को लेकर आरेंज अलर्ट है। 18 जून से हवा की दिशा बदलने की संभावना है। हवा पछुआ से पुरवा होगी तो गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना होगी। मौसम विभाग ने 17 जून से मौसम बदलने का अनुमान बताया था। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून तक लू से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed