{"_id":"64de7633c48b33892604fa94","slug":"now-online-registration-will-be-done-till-31-in-khorabar-township-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-275084-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब खोराबार टाउनशिप में 31 तक करा सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब खोराबार टाउनशिप में 31 तक करा सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत अब 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करा सकेंगे। जीडीए की ओर से आवेदन के लिए अंतिम तिथि 17 अगस्त तय हुई थी, जिसे गुरुवार की शाम बढ़ा दिया गया।
जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसके तहत एलआईजी श्रेणी के 297 फ्लैट, मिनी एमआईजी श्रेणी के 137 फ्लैट, एमआईजी श्रेणी के 317 फ्लैट और राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना के तहत न्यू रोहिणी एमआईजी श्रेणी के 582 फ्लैट के लिए आवेदन की तिथि 17 अगस्त तय की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से लोग आवेदन नहीं कर सके। इसलिए लोगों ने जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और सचिव उदय प्रताप सिंह से मिलकर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसको देखते हुए जीडीए की ओर से आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक कोई गलती न करें। आवश्यक दस्तावेजों को भी जमा कराएं। ताकि आवेदन निरस्त करने की नौबत न आए।
-- -- -- -- -- -- --
लोगों की मांग पर विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 31 अगस्त तक लोग आवेदन कर सकेंगे।
-उदय प्रताप सिंह, सचिव, जीडीए