फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now one thousand corona samples will be tested in BRD Gorakhpur in 24 hours

गोरखपुर में अब 24 घंटे में हो सकेगी एक हजार कोरोना नमूनों की जांच, मंगाई जा रही है ये मशीन

Sat, 23 May 2020 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 May 2020 09:13 PM IST
सार

  • बीआरडी में बनेगा बायो सैफ्टी लैब, मुख्यमंत्री ने दी अनुमति, एलएनटी कंपनी निर्माण करेगी
  • इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया की जांच के साथ ही इन बीमारियों पर शोध भी हो सकेगा

विज्ञापन
Now one thousand corona samples will be tested in BRD Gorakhpur in 24 hours
कोरोनावायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही 24 घंटे में एक हजार कोरोना पीड़ितों के नमूनों की जांच हो सकेगी। इसके लिए बीआरडी में जल्द ही बीएसएल- थ्री (बायो सैफ्टी लैब) लैब की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री की पहल पर लैब के लिए मंजूरी मिल गई है। एलएनटी कंपनी लैब का निर्माण करेगी। यहां कोरोना के अलावा इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया जैसी बीमारी की जांच भी होगी।
विज्ञापन


बीआरडी के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सीएम ने एलएनटी कंपनी को जल्द से जल्द लैब बनाने का निर्देश कंपनी दिया है। कोबास मशीन से कोरोना के साथ ही चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस, डेंगू सहित अन्य बीमारियों की भी जांच हो सकेगी। साथ इन बीमारियों पर रिसर्च भी किया जा सकेगा। मशीन के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। लैब पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएल लैब में ये सुविधाएं  
बीएसएल लैब में फिल्टर होने के बाद ही हवा का आवागमन  होगा। इससे संक्रमण का खतरा बेहद कम रहता है। हर जांच के लिए अलग-अलग क्यूब बने होते हैं, जो पूरी तरह से एयरप्रूफ होते हैं। विशेष पीपीई किट, ग्लब्स, फेस मास्क पहनकर ही लैब में इंट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed