फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now make PAN and Aadhar card at railway stations also

Exclusive: अब रेलवे स्टेशनों पर भी बनवाएं पैन व आधार कार्ड, एनईआर के दो स्टेशनों पर सुविधा शुरू

Wed, 16 Feb 2022 12:36 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Feb 2022 12:36 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन पर फोन रिचॉर्ज, बिजली बिल भुगतान, टैक्स फाइल करने की भी सुविधा मिलेगी। एनईआर के दो स्टेशनों पर सुविधा शुरू कर दी गई है। गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर तैयारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Now make PAN and Aadhar card at railway stations also
आधार-पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब आप रेलवे स्टेशनों पर भी पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा सकेंगे। यही नहीं, रेलवे यात्रियों को फोन रिचार्ज करने, बिजली के बिलों का भुगतान करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलटेल अब रेलवायर साथी कियोस्क लगाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के दो स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो गई है। गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी जल्द यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


रेलटेल, देशभर में 200 रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क लगा रही है। पहले चरण में पूर्वोत्तर रेलवे के दो स्टेशनों वाराणसी सिटी और प्रयागराज रामबाग पर रेलवायर साथी कियोस्क लगा दी गई है। दूसरे चरण में गोरखपुर सहित कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए स्टेशन चिह्नित किए जा रहे हैं। यात्री रेलवायर साथी कियोस्क के माध्यम से आधार के लिए आवेदन भी कर लेंगे और यहां तक कि टैक्स फाइल करने की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी

सेवाओं में यात्रा टिकट (ट्रेन, हवाई, बस आदि), आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मोबाइल फोन रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, पैन कार्ड, आयकर, बैंकिंग, बीमा और कई अन्य सर्विसेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलटेल ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेल वायर साथी कियोस्क दो स्टेशनों पर लगाया है। आने वाले समय में अन्य स्टेशनों पर भी लगाए जाने की योजना है। इसके माध्यम से रेल उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, आधार एवं पैन कार्ड के लिए फॉर्म भरने इत्यादि की सुविधा रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed