{"_id":"5f4cca497058b331b736866e","slug":"now-information-on-goods-and-parcels-on-helpline-number-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेल्पलाइन नंबर 139 पर माल और पार्सल की भी जानकारी, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेल्पलाइन नंबर 139 पर माल और पार्सल की भी जानकारी, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा
Mon, 31 Aug 2020 03:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी। फाइल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल एवं पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए देश में नई सेवा की शुरूआत की गई है। इस नई सुविधा के अंतर्गत अब व्यापारी, उद्यमी तथा आपूर्तिकर्ता एकल अखिल भारतीय संपर्क हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल करके भारतीय रेल के माध्यम से अपना माल भेजने एवं मंगाने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन पार्सल एवं कार्गो बुकिंग के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है तथा इसी कड़ी में 139 के माध्यम से माल भेजने एव मंगाने में सहायता प्रदान करने की यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गौरतलब है कि 01 जनवरी, 2020 से रेलवे संबंधित सभी हेल्पलाइन सेवाओं को 139 में एकीकृत कर दिया गया है, इंटरैक्टिव वायस रेस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल कर विभिन्न भाषाओं में सूचना दी जाती है।
इसमें सुरक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता अथवा दुर्घटना सहायता के लिए 1 दबाना होता है। इसी प्रकार रेल संबंधित पूछताछ के लिए 2, खान-पान हेतु 3, सामान्य शिकायत हेतु 4, भ्रष्टाचार शिकायत हेतु 5, पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित पूछताछ के लिए 6, आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए 7, अपने दर्ज शिकायत की जानकारी के लिए 9 तथा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करने हेतु स्टार (*) में दबा कर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
इसी क्रम में इंटरैक्टिव वायस रेस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल करके पार्सल एवं माल भाड़े तथा परिवहन से संबंधित पूछताछ हेतु 6 दबाना होता है, जिस पर ग्राहक सेवा अधिकारी से बात होती है। ग्राहक सेवा अधिकारी से प्रातः 10.00 से 06.00 बजे तक ग्राहक द्वारा मांगी गई।
सूचना हेतु संबंधित पार्सल/माल कार्यालय से काल कनेक्ट कर बात करा दी जाती है, जहां से ग्राहक जानकारी प्राप्त कर सकता है। प्रातः 10.00 से सायं 06.00 बजे के अतिरिक्त अन्य समय में ग्राहक द्वारा जानकारी मांगने पर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर ली जाती है तथा उसे संबंधित रेलवे विभाग को भेज दी जाती है।
रेलवे का संबंधित विभाग तीन घंटे के अंदर ग्राहक से संपर्क कर मांगी गई, सूचना/सहायता उन्हें देते है। इस प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित सभी सूचनाएं त्वरित गति से बिना भागदौड़ किए ग्राहकों को दी जा रही है।