फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now IGRS will be reviewed daily, defaulters will be decided

गोरखपुर : अब रोज होगी आईजीआरएस की समीक्षा, तय होंगे डिफाल्टर

Wed, 10 May 2023 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Now IGRS will be reviewed daily, defaulters will be decided
गोरखपुर। अब निवेशक शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की महीने में नहीं रोजाना समीक्षा होगी। रोज ही डिफाल्टर तय किए जाएंगे और फिर लापरवाही पर कार्रवाई होगी। दूसरे फर्जी शिकायतों को रोकने के लिए भी नियम में बदलाव कर दिया गया है। एक मोबाइल नंबर से अब महीने में सिर्फ दस ही शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। पहले 50 शिकायत एक ही नंबर से दर्ज करा लिया जाता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों में ज्यादातर फर्जी ही सामने आते हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर अनावश्यक शिकायतों को रोकने के लिए नियमों में बदलाव कर दिया गया है। आईजीआरएस के गोरखपुर पुलिस के नोडल प्रभारी एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में आईजीआरएस मॉनिटरिंग टीम से मीटिंग कर बताया कि अब आईजीआरएस पोर्टल पर एक माह में एक मोबाइल से केवल 10 शिकायत ही दर्ज कराई जा सकेंगी। जबकि, पहले 50 शिकायतें दर्ज कराई जा सकती थी। संख्या कम होने से आवश्यक और वास्तविक शिकायतें ही आएंगी। साथ ही अब प्रत्येक दिन आने वाली डिफाल्टर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त और त्वरित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed