फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now guards will have complete police verification in Gorakhpur AIIMS

गोरखपुर एम्स: अब गार्डों का भी होगा पुलिस वेरिफिकेशऩ, आरोपी गार्ड की थी शादी- पहुंच गया जेल

Mon, 30 Dec 2024 01:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

परिवार और ग्रामीण गार्ड सतपाल को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सतपाल की शादी तय हो चुकी है और अगले साल होनी है। इससे पहले ही वह जेल में चला गया।

विज्ञापन
Now guards will have complete police verification in Gorakhpur AIIMS
गिरफ्तार आरोपी गार्ड - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

एम्स में एमबीबीएस छात्रा के साथ छेड़खानी मामले की आंच सुरक्षा एंजसी कोर कंपनी पर पड़ने लगी है। एम्स प्रशासन की सख्ती के बाद अब कंपनी ने यहां तैनात गार्डों की जांच कराने का फैसला लिया है। सभी का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। साथ ही ऐसे गार्डों की सूची भी बनाई जा रही है, जिन पर पहले से कोई आरोप है या किसी प्रकार का केस दर्ज है।

विज्ञापन


छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गार्ड जेल जा चुका है। इसके अलावा एक सुपरवाइजर व चार गार्ड निलंबित भी किए गए हैं। लेकिन, मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने अपने अन्य गार्डों की जांच कराने की बात कही है। चर्चा है कि कई गार्डों पर पहले से लूट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज है।
विज्ञापन


दो गार्ड कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर भी आए हैं। इनकी भी दोबारा तैनाती होने की बात कही जा रही है। ऐसे में संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं ही नहीं इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी के आरोप में बर्खास्त गार्ड सतपाल यादव का परिवार इस पूरे घटनाक्रम पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

Trending Videos

Now guards will have complete police verification in Gorakhpur AIIMS
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
न सिर्फ परिवार बल्कि उसके गांव के अन्य लोगों का भी कहना है कि सतपाल को लेकर आज तक कभी कोई शिकायत नहीं सुनी। परिवार और ग्रामीण उसे फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सतपाल की शादी तय हो चुकी है और अगले साल होनी है। इससे पहले ही वह जेल में चला गया। पिपराइच क्षेत्र के बरौली नईयापार खुर्द निवासी पारसनाथ यादव के चार बेटे और चार बेटियों में सतपाल सबसे छोटा है। पिता पारस का कहना है कि साथ काम कर रहे एक व्यक्ति से उसका विवाद था।

घटना वाली रात भी वह उसके पास पहुंचा था। विवाद के बाद वह फरार हो गया। परिवार से अलग रहने वाले भाई कृष्ण मोहन ने बताया कि एम्स निर्माण के समय से सतपाल वहां नौकरी कर रहा है। गांव व नौकरी के दौरान कभी भी कोई शिकायत उसकी नहीं मिली है।

गांव के पूर्व प्रधान संतोष प्रजापति ने कहा कि सतपाल के दो भाई शिक्षक पद पर हैं। पिता व एक भाई दूध के कारोबार के साथ खेती भी करते हैं। पूरा परिवार सरल स्वभाव का हैं। सतपाल से कभी कोई विवाद या ऐसी शिकायत नहीं मिली। ऐसे में इन आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। गांव के ही रहनेवाले सतपाल के दोस्त साहिल खान ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed