फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now government ambulance will take patients from private hospitals as well

Gorakhpur News: अब निजी अस्पतालों से भी मरीज को ले जाएगी सरकारी एंबुलेंस

Sun, 21 May 2023 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
Now government ambulance will take patients from private hospitals as well
नई व्यवस्था के तहत मरीजों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

108 और 102 एंबुलेंस का उपयोग कर हायर सेंटर सीधे ले जा सकेंगे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। निजी अस्पतालों से भी मरीज अब सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर डॉक्टर मरीजों को निजी अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एसजीपीजीआई और केजीएमयू रेफर करते हैं, तो तीमारदार 108 और 102 एंबुलेंस को बुलाकर मरीजों को ले जा सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों के रुपये तो बचेंगे ही साथ ही समय से एंबुलेंस की सुविधा भी मिल जाएगी।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार नियमों में बदलाव कर रही है। इसी क्रम में 108 और 102 नंबर एंबुलेंस की सेवाओं में बदलाव किया गया है। पहले 108 और 102 नंबर एंबुलेंस मरीजों की सूचना पर निजी अस्पतालों पर नहीं पहुंचाती थीं। अगर किसी तरह दबाव के बाद पहुंच भी गईं तो सबसे पहले वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को ले जाती थी। वहां जाने के बाद एंबुलेंस मरीज को वहीं छोड़ देती थी। इस बीच अगर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया तो मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर मरीजों को निजी अस्पताल के डॉक्टर हायर सेंटर केजीएमयू या फिर एसजीपीजीआई रेफर करते हैं तो सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, निजी अस्पताल से किसी और निजी अस्पताल में ले जाने की सेवा मरीजों को नहीं मिलेगी। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। मरीज निजी अस्पताल पर भी 102 और 108 एंबुलेंस पर कॉल करके बुला सकते हैं। 15 से 20 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंचेगी। जरूरत के मुताबिक मरीजों को हायर सेंटर ले जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed