फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now go on cruise in Ramgarhtal CM will inaugurate on 15th

बदल रहा है गोरखपुर: इंतजार खत्म...अब करिए क्रूज पर सैर-सपाटा; 15 को सीएम करेंगे लोकार्पण

Tue, 12 Dec 2023 11:09 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Dec 2023 11:09 AM IST
सार

जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को क्रूज का लोकार्पण करेंगे। जेटी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री एक वेबसाइट भी लांच करेंगे। क्रूज का टिकट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड पर मिलेगा।

विज्ञापन
Now go on cruise in Ramgarhtal CM will inaugurate on 15th
रामगढ़ताल में क्रूज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्रूज पर बैठकर रामगढ़ताल में सैर और नाश्ता-भोजन करने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 15 दिसंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रूज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद क्रूज का संचालन आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। क्रूज का टिकट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से मिलेगा। मुख्यमंत्री क्रूज के ऑनलाइन टिकट के लिए वेबसाइट भी लांच करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलते ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम को नया सवेरा के पास बने जेटी पर आयोजित किया जाएगा। यहां लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री क्रूज में भ्रमण कर उसमें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी लेंगे।
विज्ञापन


रामगढ़ताल में लोगों को सैर कराने के लिए लग्जरी क्रूज लेक क्वीन का निर्माण 12 करोड़ रुपये से किया गया है। इस पर छत सहित तीन तल हैं और 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। भोजन में वेज एवं नानवेज दोनों तरह के व्यंजन रहेंगे। विभिन्न पेय पदार्थ उपलब्ध रहेंगे और लोकार्पण के बाद बार का लाइसेंस भी मिलेगा। क्रूज लेक क्वीन का वेस्ट बंगाल के पोर्ट से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। कलकत्ता पोर्ट ऑफ ट्रस्ट से रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी 0017 प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डाकघर में घोटाला 76 लाख का नहीं, 2.38 करोड़ का था; पांच डाककर्मी दोषी करार

तीन मंजिला क्रूज एक नजर में
  • लागत : 10.75 करोड़
  • वजन : 280 टन
  • क्षमता : 150 पयर्टक
  • प्रस्तावित किराया - दिन में 700 रुपये नाश्ता के साथ, रात में 2000 डिनर व ड्रिंक्स के साथ
सुरक्षा का इंतजाम
क्रूज में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के मानक पर इसे परखा गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से दो जेनरेटर, ऑटोमेटिक फायर पंप व एसटीपी चैंबर लगाया गया है। 11 नवंबर को 100 टन वजनी क्रूज पैसेंजर वेटिग प्लेटफार्म पानी में उतरा गया था। इसके बाद से आतंरिक सजावट का काम चल रहा था। इसके अंदर बैठने पर होटल जैसा लुक है।

इसे भी पढ़ें: आज से 15 जनवरी तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानिए क्या है वजह

जीडीए वीसी आनंद वर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को क्रूज का लोकार्पण करेंगे। जेटी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री एक वेबसाइट भी लांच करेंगे। क्रूज का टिकट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड पर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed