{"_id":"696e8482654257ee1a007efb","slug":"now-every-girl-student-will-have-a-health-card-pink-card-started-with-junior-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1202803-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब हर छात्रा के पास होगा हेल्थ कार्ड, पिंक कार्ड जूनियर से हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब हर छात्रा के पास होगा हेल्थ कार्ड, पिंक कार्ड जूनियर से हुई शुरुआत
विज्ञापन
- बालिका समृद्धि अभियान के दौरान पिंक कार्ड जूनियर का किया गया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिका समृद्धि अभियान के दौरान पिंक कार्ड जूनियर का लोकार्पण किया गया। एम्स की एकेडमिक डीन डॉ. महिमा मित्तल और सीएमओ डॉ राजेश झा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर उनका पिंक कार्ड जूनियर भी बनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और एम्स के डीन एकेडमिक डॉ. महिमा मित्तल ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने की पहल सराहनीय है। आज की बेटी ही कल का भविष्य है। डॉ. मित्तल ने छात्राओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के सेवन, स्वच्छता व्यवहार तथा मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को अपना पिंक कार्ड जूनियर संभाल कर रखना चाहिए। यह उनका हेल्थ कार्ड है जो उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने पिंक कार्ड जूनियर के उद्देश्य एवं उपयोगिता के बारे में विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। डॉ. झा ने छात्राओं से संवाद किया और कहा कि जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।