{"_id":"661dbf25b54c834ffd0dbe35","slug":"now-enjoy-parasailing-in-ramgarhtal-on-the-lines-of-goa-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527006-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोवा की तर्ज पर अब रामगढ़ताल में भी पैरासेलिंग, नहीं खलेगी कमी- जानिए कबसे शुरू होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोवा की तर्ज पर अब रामगढ़ताल में भी पैरासेलिंग, नहीं खलेगी कमी- जानिए कबसे शुरू होगी उड़ान
Tue, 16 Apr 2024 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल में जल्द ले सकेंगे पैरासेलिंग का लुत्फ
- फोटो : अमर उजाला
गोवा की तरह जल्द ही पर्यटक रामगढ़ताल में पैरासेलिंग का आनंद ले सकेंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सबकुछ ठीक रहा तो 18 अप्रैल से इसकी शुरुआत की तैयारी है। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने नया सवेरा से एडवेंचर एक्टिविटिज में मोटर बोट, स्पीड बोट एवं जेट स्कीइंग का संचालन शुरू हो गया है। जिसका आनंद पर्यटक उठा रहे हैं।
जीडीए ने वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन मुंबई की फर्म ई-सिटी बाइस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा है। संचालन देख रहे आशीष शाही ने बताया कि 17 को पैरासेलिंग (पैरासेंडिंग) का ट्रायल होगा। 18 अप्रैल से पर्यटकों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
पैरासेलिंग मनोरंजक एडवेंचर गतिविधि है। पैराग्लाइडिंग के विपरीत, पैरासेलिंग में विशेष रूप से डिजाइन किया पैराशूट होता है जिसे पैरासेल कहा जाता है। पैरासेल को या तो नाव या वाहन द्वारा खींचा जाता है। आपरेटर के पास इसका नियंत्रण होता है।
विज्ञापन
वर्तमान में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से दो मोटर बोट, तीन स्पीड बोट एवं दो जेट स्कीइंग संचालित हो रही हैं। दूसरी ओर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रबंधन की पहल पर खेल विभाग की ओर से रोइंग का प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा अप्रैल के आखिर तक रिंगो राइडिंग एवं शिकारा बोट की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। झील में 50 जोड़ा हंस और 400 अमेरिकी व्हाइट डक भी डाले जाएंगे।
सिर्फ 800 रुपये में उठा सकेंगे पैरासेलिंग का लुत्फ
वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से पैरासेलिंग का मजा उठाने के लिए पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे। स्पीड बोट के लिए 100 रुपये, जेट स्कीइंग के लिए 400 रुपये और नार्मल वोट के लिए 60 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। उधर प्राधिकरण ने पर्यटन विकास निगम की ओर से जेट्टी से चलाए जाने वाले मोटर बोट एवं स्पीड बोट का संचालन पहले ही बंद कराया जा चुका है।
इकरारनामा के उल्लंघन पर प्लेटफार्म नंबर पांच एवं छह से स्पीड वोट, जेट स्कीइंग और मोटर बोट संचालित करने का लाइसेंस निरस्त है।
किड्स जोन किया जा रहा विकसित
वाटर कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने अपना परिसर सुबह और शाम की सैर करने वालों के लिए निशुल्क उपलब्ध करा दिया है। सुरक्षित परिवेश में सुबह-शाम की सैर और योगा आदि की गतिविधियों का लोग आनंद उठा रहे हैं। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां दो इनडोर रेस्टोरेंट एवं रूफ टॉप रेस्टोरेंट और जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
क्या है पैरासेलिंग
पैरासेलिंग एक मनोरंजक गतिविधि है, जिसमें एक खुले पैराशूट से जुड़ी रस्सी को खींचने के लिए एक मोटरबोट का उपयोग किया जाता है। जैसे ही मोटरबोट चलने लगती है, वह पैराशूट को बहुत तेजी से खींचती है ताकि वह हवा में काफी ऊंचाई तक जा सके।