फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now e-rickshaw will not cause jam on the highway, challan will be deducted.

Gorakhpur News: हाईवे पर ई-रिक्शा से नहीं लगेगा अब जाम..कट जाएगा चालान

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now e-rickshaw will not cause jam on the highway, challan will be deducted.

विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से परिवहन विभाग ने लगाया प्रतिबंध



हाईवे पर ई-रिक्शा चलाकर किया जा रहा नियमों का उल्लंघन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। हाईवे पर ई-रिक्शा से लगने वाले जाम से अब मुक्ति मिलेगी। ई-रिक्शा चलाने वाले सावधान हो जाएं। अगर अब शहर से बाहर हाईवे पर ई-रिक्शा चलाया तो चालान हो जाएगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ई-रिक्शा को हाईवे पर चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।



ई-रिक्शा का रूट निर्धारित नहीं होने से शहर के भीतर संचालक तो मनमानी कर ही रहे हैं, हाईवे पर इसे चलाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे जाम लग जाता है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी हाईवे पर ई-रिक्शा नहीं चल सकते। शहर के बाहर राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन




ई-रिक्शा को भी जारी होगी यूनिक आईडी: यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से जिले में संचालित हो रहे ऑटो संचालकों का सत्यापन कर यूनिक आईडी दी जा रही है। इसके बाद ऑटो का पूरा ब्योरा परिवहन विभाग के पास आ गया है। परिवहन विभाग ने अब ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऑटो को यूनिक आईडी जारी की जाएगी ताकि उनपर भी नियंत्रण लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं हो सका रूट का निर्धारिण


कमिश्नर ने पिछले वर्ष यातायात विभाग और परिवहन विभाग को ई-रिक्शा का जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने जोन तैयार कर रंग के अनुसार अलग-अलग जोन में ई-रिक्शा चलाने खाका तैयार किया, लेकिन अबतक ये जोन सिर्फ कागजों पर ही निर्धारित हो सके हैं, इसे लागू नहीं कराया जा सका।


वर्जन



ई-रिक्शा छोटे होते हैं और इनकी गति भी कम होती है, इस लिहाज से सुरक्षित नहीं होते। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शहर के बाहर के हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है। हाईवे पर चलने पर आरटीओ की प्रवर्तन टीम इनपर कार्रवाई करती है।



अरुण कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed