{"_id":"5f3a89908ebc3e411b541916","slug":"now-covid-patients-will-have-blood-tests-and-x-rays-daily-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना होगा कोविड मरीजों का ब्लड टेस्ट और एक्स-रे, सॉफ्टवेयर के जरिए अपलोड हो जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना होगा कोविड मरीजों का ब्लड टेस्ट और एक्स-रे, सॉफ्टवेयर के जरिए अपलोड हो जाएगी रिपोर्ट
Mon, 17 Aug 2020 07:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:13 PM IST
सार
- छह नई डिजिटल एक्स-रे मशीनें मंगा रहा जिला प्रशासन
- जांच होते ही विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए अपलोड हो जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेवल-2 और 3 के कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए अब रोजाना उनका डिजिटल एक्स-रे और खून की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के लिए छह नई डिजिटल एक्स-रे मशीनें मंगा रहा है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए अपलोड हो जाएगी और उसे सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा डीएम, सीडीओ भी एक क्लिक पर देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी देखेंगे। फिर वे कोविड अस्पताल के डॉक्टरों को जरूरी सलाह देंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- इस वजह से अबतक हो रही थी कोरोना संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कोविड लेवल-2 और लेवल-3 के बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ही मरीजों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है। संबंधित मरीज की सेहत में सुधार हो रहा है या नहीं, इसे जांचने के लिए रोजाना उनके खून की जांच के साथ ही डिजिटल एक्स-रे कराने का निर्णय लिया गया है।
छह नई मशीनें भी मंगाई गई हैं। 3.50 लाख रुपये कीमत की इन मशीनों के आ जाने के बाद पीपीई किट पहनकर लैब टेक्निशियन एक बेड से दूसरे बेड पर जाकर वहीं मरीजों का एक्स-रे कर सकेेंगे। मरीजों को एक्स-रे के लिए अलग कमरों में नहीं ले जाना पड़ेगा।