फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Corona vaccination registration will also be done at booth in Gorakhpur

कोरोना: अब बूथ पर भी हो जाएगा पंजीकरण, तत्काल लग सकेगा टीका

Mon, 25 Jan 2021 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Now Corona vaccination registration will also be done at booth in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार ने कोविन पोर्टल में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। स्वास्थ्यकर्मी अब बूथ पर ही अपना नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड करवा कर  कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे।

विज्ञापन


कोविन पोर्टल पर अब तक मौके पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं थी। इसकी वजह से टीकाकरण की संख्या सीमित है और बची हुई वॉयल खराब होने की संभावना भी बनी रह रही है। कोविशील्ड के एक वायल में वैक्सीन के 10 डोज हैं। एक बार तय तापमान से निकालने के बाद वायल में वैक्सीन बच जाए तो वह खराब हो जाती है। वॉयल में मौजूद वैक्सीन खत्म हो जाए इसके लिए हर सेंटर पर 10 स्वास्थ्यकर्मियों का पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन


बूथ पर ही हो जाएगा पंजीकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि बूथ पर वेरीफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन पोर्टल पर नया फीचर अलॉट बेनिफिशियरी जोड़ा गया है। टीकाकरण के दिन पहले से पंजीकृत व्यक्ति बूथ पर नहीं आता है, तो अब अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का मौके पर पंजीकरण करके  टीका लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कोविन पोर्टल पर 20 हजार पहुंच गई फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या

कोविन पोर्टल पर फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा अपलोड होने का क्रम जारी है। अब तक करीब 20 हजार का डाटा अपलोड किया जा चुका है। इनमें पुलिसकर्मी, राजस्व कर्मी, प्रशासनिक कर्मी और आलाधिकारी शामिल हैं।

दूसरे चरण में जनप्रतिनिधियों को दिया जा सकता है मौका
टीककरण के दूसरे चरण में जनप्रतिनिधियों का नाम भी कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। अब शासन की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 50 साल से अधिक उम्र के जनप्रतिनिधि दूसरे चरण में शामिल किए जाने हैं। शासन की ओर से गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। फरवरी माह में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed