{"_id":"6ada7b314642faa7e10725cf","slug":"notices-issued-to-24-contractors-for-delaying-road-and-drain-construction-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1493517-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क-नाली के काम लटकाने वाले 24 ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क-नाली के काम लटकाने वाले 24 ठेकेदारों को नोटिस
Fri, 23 Oct 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम से सड़क, जलनिकासी और साइड पटरी निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी अनुबंध नहीं कराने और काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। नगर निगम ने ऐसे 24 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अनुबंध पूरा करने और निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर जमानत राशि जब्त करने के साथ ही फर्मों को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे न्यूनतम निविदादाता से काम कराया जाएगा। नगर निगम निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों में देरी को लेकर मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने ठेकेदारों को चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी के अनुसार, संबंधित फर्मों ने अब तक न तो अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की है और न ही कार्यस्थल पर निर्माण शुरू कराया है। पटल लिपिक की ओर से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन