एंबुलेंस न मिलने से बीमार महिला की हुई थी मौत, ऐसे होगी चालकों पर कार्रवाई
- संविदा पर तैनात चालकों को निकालने की भी हो सकती है कार्रवाई
- एंबुलेंस चालकों को दी जाएगी नोटिस, जवाब आने पर होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेनीगंज के शीशमहल की बीमार सावित्री देवी (70) को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर ले जाने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामले में सभी एंबुलेंस चालकों को नोटिस दी जाएगी।
सभी चालक संविदा पर तैनात हैं। ऐसे में उनको निकालने की भी कार्रवाई की सकती है। मामले में किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को बेनीगंज के शीशमहल की बीमार सवित्री देवी को ठेले पर बेटा सनी और भतीजा दिलीप जिला अस्पताल लेकर आया था।
लेकिन दुर्भाग्य जब तक अस्पताल पहुंचता, मां ने दम तोड़ दिया था। बेटा सनी सावित्री के शव को फिर ठेले से लेकर वापस लौटा। दिलीप का आरोप है कि कंट्रोल रूम से कर्मचारियों ने एंबुलेंस खाली न होने की बात बताई। जबकि तीन बार कॉल किया गया।
दो बार फोन उठा तो छह मिनट के कॉल में तीन मिनट तक फोन को होल्ड पर डाल दिया गया। इसके बाद दो बार एंबुलेंस चालकों से बात कराई गई। एक ने गोरखनाथ क्षेत्र में होने की बात कहीं और दूसरे एंबुलेंस चालक से कंट्रोल रूम को संर्पक करने को कहा।
इसके बाद दोबारा एक एंबुलेंस चालक ने खुद को व्यस्त बताकर कॉल काट दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एडीएम सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जांच से पूर्व सीएमओ ने सभी एंबुलेंस चालकों को नोटिस देने का फैसला लिया है।
108 के 38 और 102 के आठ एंबुलेंस हैं मौजूद जिले में 108 के 38 और 102 के आठ एंबुलेंस मौजूद है, जो इस वक्त कोरोना महामारी के बीच चल रहे हैं। इसके अलावा तीन एंबुलेंस एंडवास लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैश है। इनका उपयोग भी कोरोना महामारी में किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले के सभी एंबुलेंस चालकों को नोटिस भेजी जाएगी। नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी एंबुलेंस चालकों की नियुक्ति संविदा पर है। ऐसे में अगर उनको निकालने की भी कार्रवाई की सकती है।