फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to the village head, clarification sought from the secretary

Gorakhpur News: ग्राम प्रधान को नोटिस, सचिव से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Notice to the village head, clarification sought from the secretary
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनबरसा के ग्राम प्रधान संतरा पर शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, और चेतावनी दी है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि सचिव बालेश्वर कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है, और निर्देश दिए गए हैं कि उक्त के संबंध में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित तीन दिनों के भीतर डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्थया आपके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजय निषाद निवासी ग्राम पंचायत सोनबरसा ने 13 सितंबर 2024 को शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इस प्रकरण के प्रारंभिक जांच के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी ने दो सदस्सीय जांच टीम गठित किया था, जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और सहायक अभियंता सिंचाई विभाग द्वितीय को जांच के लिए नामित किया गया था, जिसके बाद संबंधित टीम ने ग्राम पंचायत सोनबरसा में विस्तृत जांच कर 28 जुलाई को अपनी जांच आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच आख्या के अनुसार,ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित कुल 2,69,523 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदुओं पर वित्तीय अनियमितता मिली है। बिंदु संख्या ख में आहरित धनराशि 801868 के सापेक्ष 156640 पत्रावली उपलब्ध कराई गई है, जबकि शेष 645228 रुपये की पत्रावली जांच अधिकारी को उपलब्ध नही कराई गई, जिससे स्पष्ट होता है कि धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। बिंदु संख्या घ में 100 स्ट्रीट लाइट पर अनुमानित खर्च 343710 आहरित किया गया है, लेकिन जांच अधिकारी की जांच में मौके पर 37 स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed