फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to room inspectors not doing duty

UP Board Exam 2023: ड्यूटी नहीं करने वाले कक्ष निरीक्षकों को नोटिस, इस वजह से हो सकती है FIR

Sat, 18 Feb 2023 11:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Feb 2023 11:45 AM IST
सार

सहजनवां के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर कहा है कि परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध नाम के अनुसार आपके विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी 10 से 12 किमी की परिधि में लगाई गई। बावजूद इसके लिए अभी तक शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही है।

विज्ञापन
Notice to room inspectors not doing duty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनने के बाद भी शिक्षक ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे ही तीन विद्यालयों को चिह्नित करते हुए डीआइओएस ने उन्हें अंतिम नोटिस जारी की है। साथ ही चेतावनी दी है कि इसके बाद भी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीआइओएस ने पं. विश्वम्भर नाथ कन्या इंटर कॉलेज ठर्रापार घघसरा, बीएन सिंह उमावि मधुबन चड़राव और शहीद रुद्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज चड़राव सहजनवां के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर कहा है कि परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध नाम के अनुसार आपके विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी 10 से 12 किमी की परिधि में लगाई गई।
विज्ञापन


बावजूद इसके लिए अभी तक शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही है। यदि 20 फरवरी को पुन: केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा यह अवगत कराया जाता है कि आपके विद्यालय के शिक्षक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए तो तत्काल संबंधित थाने में आपके विरुद्ध एफआइआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed