फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to eight centers on discrepancy in DDU Gorakhpur exam

गोरखपुर विश्वविद्यालय समाचार: परीक्षा में गड़बड़ी पर आठ केंद्रों को नोटिस, इस नियम का कर रहे थे उल्लंघन

Thu, 29 Jul 2021 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 08:28 PM IST
सार

दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में गुरुवार को सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से ज्यादातर केंद्र जुड़े हुए नजर आए। जिन महाविद्यालयों में कमियां मिली हैं, सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Notice to eight centers on discrepancy in DDU Gorakhpur exam
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के तीसरे दिन परीक्षा की शुचिता और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर आठ महाविद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। इन महाविद्यालयों पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एक दिन पूर्व भी चार महाविद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में गुरुवार को सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से ज्यादातर केंद्र जुड़े हुए नजर आए। जिन महाविद्यालयों में कमियां मिली हैं, सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान शुचिता का उल्लंघन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर बंशीचंद्र डिग्री कॉलेज चिलवां गोरखपुर, मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटपाररानी देवरिया, राजेश्वर पांडेय मेमोरियल महाविद्यालय  तुर्कपट्टी कुशीनगर, जेवी महाजन महिला डिग्री कॉलेज कॉलेज चौरीचौरी, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरईपार पांडेय बनकटा देवरिया, बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया, नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज और चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50158 विद्यार्थी हुए शामिल
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं में गुरुवार को दोनों पालियों में आयोजित की गई। 213 केंद्रों पर 50158 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed