{"_id":"66c7d15bd01796fb970ceee9","slug":"notice-to-deputy-director-agriculture-on-negligence-in-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-661595-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्य में लापरवाही पर उप निदेशक कृषि को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्य में लापरवाही पर उप निदेशक कृषि को नोटिस
विज्ञापन
कमिश्नर ने मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कृषि विभाग में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उपनिदेशक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विकास, निर्माण कार्यों में विभाग आपसी समन्वय स्थापित करके यथाशीघ्र समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करें। किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
कमिश्नर बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्युत बिलों में सुधार, लाइन लॉस कम करने, राजस्व संग्रहण बढ़ाने और नए कनेक्शन के आवेदनों का निस्तारण समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रह पाए।
मंडल में बाढ़ की समीक्षा करते हुए बाढ़ समितियां व बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सोलर पावर प्लांट संयंत्र स्थापना के लक्ष्य, हर घर नल योजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एमडीएम, निपुण परीक्षा आंकलन, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम कृष्णा करुणेश एवं देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के डीएम व सीडीओ वर्चुअल जुड़े रहे।