फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice sent to traders, GST department canceled

Gorakhpur News: व्यापारियों को भेजा नोटिस, जीएसटी विभाग ने किया रद्द

Sat, 25 Nov 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to traders, GST department canceled
गोरखपुर। जीएसटी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 का व्यापारियों के भेजे नोटिस को फिलहाल रद्द कर दिया है। विभाग का कहना है कि तकनीकी भूलवश इतनी धनराशि का नोटिस पोर्टल पर अपलोड हो गया था। इसका एक भाग अपलोड नहीं हो सका था। इसलिए मामला संज्ञान में आते ही यह नोटिस रद्द कर दिया गया है। चार दिन पूर्व व्यापारियों को एक रुपये से भी कम के आईटीसी मिस मैच पर जीएसटी विभाग का नोटिस पहुंचने का मामला सामने आया था। ऐसे ही 36 पैसे के आईटीसी मिस मैच को लेकर गोरखपुर की महेवा मंडी की कारोबारी विमला देवी के पास भी नोटिस पहुंचा था। इसको लेकर व्यापारियों का कहना है कि नोटिस का जवाब देने में अधिवक्ता से कार्यालय तक कम से कम दो हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में विभाग इस तरह का नोटिस देकर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड प्रथम विमल कुमार राय ने बताया कि एक हजार रुपये से कम पर नोटिस जाने पड़ रोक है। त्रुटिवश गए नोटिसों को निरस्त कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed