फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   notice given to protesting students for water problem in Gorakhpur university

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रावास में दूर नहीं हुई पानी की बदहाली, प्रदर्शनकारी छात्रों को थमा दी नोटिस

Fri, 09 Jun 2023 12:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दी है। बुधवार को छात्रों ने देर शाम को बिजली, पानी, सफाई और मेस की खराब स्थिति को लेकर कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
notice given to protesting students for water problem in Gorakhpur university
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वर्गीय राम प्रताप शुक्ल छात्रावास में पानी की बदहाली जस की तस बनी हुई है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को छात्रों ने देर शाम को बिजली, पानी, सफाई और मेस की खराब स्थिति को लेकर कुलपति आवास पर प्रदर्शन किया था। हालांकि प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन वैकल्पिक व्यवस्था का छात्रावास की सफाई कराई गई और कुछ छात्रों को दूसरे छात्रावास में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन की इस सख्ती के बाद छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की सजा उनको दी जा रही है। वह कई बार छात्रावास के अधीक्षक से समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाने पर वह मजबूर होकर कुलपति आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मां की शिकायत पर FIR, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

प्रदर्शन के बाद डीएसडब्ल्यू ने सुबह कर्मचारियों को भेज का छात्रावास में सफाई कराई और शाम तक पानी की व्यवस्था सही कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन, बृहस्पतिवार देर शाम तक व्यवस्था सही नहीं हो पाई। साथ ही अभी मेस चालू करा पाने में असमर्थता जता दी गई। एक तो उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ, उल्टे उन्हें नोटिस थमा दी गई। वहीं, छात्रावास में रह रहे बीए एलएलबी के छात्रों को गौतम बुद्धा छात्रावास में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed