फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestion by threatening to make objectionable video viral in Gorakhpur

मां की शिकायत पर FIR: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

Fri, 09 Jun 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का स्कूल आते-जाते धीरज से जान पहचान हो गई। धीरज ने एक दिन मिलने को बुलाया और चोरी से उसका फोटो खींच लिया। उसी फोटो को एडिट कर उसने अश्लील बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर एक दिन कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Molestion by threatening to make objectionable video viral in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनाने और फिर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोहदा रोजाना फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी शाहपुर के बशारतपुर निवासी धीरज के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का स्कूल आते-जाते धीरज से जान पहचान हो गई। धीरज ने एक दिन मिलने को बुलाया और चोरी से उसका फोटो खींच लिया। उसी फोटो को एडिट कर उसने अश्लील बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर एक दिन कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पीड़ित को मिला न्याय, खत्म हुआ माफिया विनोद का खौफ, पुलिस सुरक्षा में पूर्व अधिवक्ता ने शुरू कराया जमीन पर काम


इस दौरान भी उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद किशोरी ने लोकलज्जा के डर से किसी को जानकारी नहीं दी। लेकिन, आरोपी फिर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। फोन कर उसे परेशान करने लगा।

शोहदे की हरकतों से आजिज आकर बुधवार को किशोरी ने आपबीती मां को बताई। मां, बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed