फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   notice given to owner of 19 thousand unqualified commercial vehicles

सड़क दुर्घटनाओं के सबसे बड़े कारण बनकर उभरे हैं ये वाहन, इस दस्तावेज के बिना सड़कों पर भर रहे फर्राटा

Fri, 04 Sep 2020 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
notice given to owner of 19 thousand unqualified commercial vehicles
गोरखपुर में सड़कों पर दौड़ती वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में लगभग 19 हजार व्यावसायिक वाहन बिना उपयुक्तता प्रमाण पत्र (फिटनेस सर्टिफिकेट) के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। यह सड़क दुर्घटनाओं के सबसे बड़े कारण बनकर उभरे हैं। आरटीओ ने व्यावसायिक और प्राइवेट वाहनों के मालिकों को नोटिस देकर 30 सितंबर तक वाहनों के सड़क पर चलने के लिए उपयुक्तता की जांच करा लेने की समय सीमा तय कर दी है।

विज्ञापन


इस दशा में यदि वाहन से कोई दुर्घटना होती है तो खुद वाहन मालिक इसके जिम्मेदार होंगे। कोरोना काल में बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस खत्म हो चुके हैं। अनलॉक होने के बाद भी ऐसे लोगों ने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब भी सड़कों पर खटारा वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।

विज्ञापन

यह है अनफिट वाहनों की संख्या

वाहन संख्या
बस 461
स्कूल बस 380
ट्रक व मिनी ट्रक 8000
मैक्सी कैब 368
जीप टैक्सी 2012
ऑटो रिक्शा 5000

सात सीट वाली प्राइवेट मोटर कार 3012
एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि शहर में संचालित हो रहे 19 हजार सड़क पर चलने में अयोग्य व्यावसायिक वाहनों को नोटिस भेजा गया है। उन्हें फिटनेस कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed