फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Not molestation, Tantrik had raped the girl

Gorakhpur News: छेड़खानी नहीं, तांत्रिक ने बालिका से किया था दुष्कर्म

Thu, 28 Sep 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Not molestation, Tantrik had raped the girl
बड़हलगंज में गिरफ्तार तांत्रिक
बड़हलगंज (गोरखपुर)। इलाके में तांत्रिक ने झाड़-फूंक की आड़ में 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी नहीं, बल्कि दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बालिका के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




आरोपी की पहचान बड़हलगंज के मरचीपार खुर्द निवासी सीताराम पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके में रहने वाली 12 साल की बालिका अक्सर बीमार रहती थी। मां-बाप उसका उपचार करवा रहे हैं, लेकिन इसी बीच किसी ने झाड़-फूंक की सलाह दे दी। गांव की एक महिला के बताने पर परिजनों ने तांत्रिक से संपर्क किया। उसने घर में ही आकर पूजा-पाठ करने को कहा। इसके बाद तांत्रिक झाड़-फूंक करने के लिए घर पहुंच गया। इस दौरान उसने कहा कि सब लोग घर से बाहर चले जाएं। बालिका पर कोई साया है, अकेले में ही पूजा करनी होगी।
विज्ञापन




उसकी बातों को मानकर घरवाले कमरे से बाहर चले गए। कुछ देर बाद बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लोगों को लगा कि उसके शरीर के भूत-प्रेत की आवाज उसकी जुबां से आ रही है, लेकिन जब ज्यादा शोर मचाने लगी तब परिजनों को संदेह हो गया। परिजन अंदर गए तो रोते हुए उसने आपबीती बताई। पहले पुलिस को बताया गया था कि बालिका के साथ छेड़छाड़ की गई है, लेकिन अब पुलिस की जांच व पीड़िता के बयान में सामने आया है कि तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आरोपी तांत्रिक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



- अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed