फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nose bleeding in summer, be cautious

Gorakhpur News: गर्मी में नाक से निकल रहा खून, रहें सतर्क

Sat, 03 May 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nose bleeding in summer, be cautious
- तापमान बढ़ने का असर, बढ़ रहे मरीज, हर उम्र के लोगों को रही दिक्कत
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी बढ़ने का सेहत पर असर पड़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोग एपिस्टेक्सिस (नकसीर) से पीड़ित हो रहे हैं। नाक में सूखापन, डी इाईड्रेशन की वजह से इस तरह की दिक्कत आ रही है। खून के मरीज को भी परेशानी हो सकती है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें हर उम्र के लोगों हाेते हैं, जबकि बच्चे अधिक चपेट में आ रहे हैं। रोजाना करीब तीस से चालीस मरीज आ रहे हैं। इसमें दो से तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर इलाज के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम बदला है। पारा बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। एपिस्टेक्सिस से लोग पीड़ित हो रहे हैं। तापमान बढ़ने पर नाक में नमी न होने से शुष्क हो जाती है। नाक में बार-बार अंगुली डालने और गर्मी के कारण नसें फट जाती हैं, जिससे ब्लड आने लगता है। तापमान बढ़ने से उच्च रक्तचाप वाले मरीजों में यह परेशानी देखने को मिलती है। बच्चे सहित हर उम्र के लोग पीड़ित हाेते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ईएनटी विभाग की ओपीडी में करीब 150 सौ से अधिक मरीज आते हैं, जिसमें इन दिनों हर रोज करीब 30 से 40 मरीज एपिस्टेक्सिस से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या पंद्रह से बीस होती है। इसमें पांच से बारह वर्ष के होते हैं। गंभीर दो से तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ संख्या बढ़ भी सकती है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरते सावधानी
- धूप में कपड़े का मॉस्क लगाएं।
- नाक में वैसलीन क्रीम लगाएं।
- बच्चे और बड़े नाखून काट कर रखें।
- बच्चों को नाक में बार-बार अंगुली न डालने दें।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
- मौसमी फल खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, नाशपाती को सेवन करें।

नाक में खून की आपूर्ति ज्यादा होती है। म्यूकोसा पतली होती है। गर्मी बढ़ने पर नाक में सूखापन आ जाता है। नाक के पर्दे के अगले हिस्से में लिटिल एरिया होता है, जहां खून की चार-चार नसें होती हैं। इनमें नस के फट जाने से नाक से तेजी से खून आने लगता है। नाक में पपड़ी जम जाती है। बच्चों के बार-बार नाक में अंगुली डालने से नाखून से हल्की चोट के कारण खून आता है।
- डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, ईएनटी विभाग, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed