{"_id":"5ff401e5e0f51c3c2b20e3c7","slug":"northeast-railway-first-place-in-redressal-of-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे को इस खास मामले में मिला पहला स्थान, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर रेलवे को इस खास मामले में मिला पहला स्थान, जानिए क्या है वजह
Tue, 05 Jan 2021 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्पलाइन नंबरों और एप पर आईं शिकायतों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे को पहला स्थान हासिल हुआ है। एक से चार जनवरी तक कुल 110 शिकायतें आईं। 23 मिनट के औसत समय से निस्तारण कर दिया गया। ये शिकायतें पार्सल, ट्रेनों में एसी न चलने, चोरी, ओवरचार्जिंग, कर्मचारी व्यवहार, चिकित्सा सहायता, सफाई, लाइटिंग व समय पालन से संबंधित थीं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, एक से चार जनवरी तक पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 110 शिकायतें मिलीं, दो शिकायतें पहले से लंबित थीं। इनमें से 111 परिवादों को मात्र 23 मिनट के औसत निस्तारण समय में निपटाया गया। इस प्रकार 99.11 प्रतिशत शिकायतों को निस्तारण किया गया। यह सभी क्षेत्रीय रेलों में परिवाद निस्तारण का प्रति केस औसत समय सबसे कम रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रेल मदद एप, हेल्प लाइन नंबर-139, सुरक्षा हेल्पलाइन-182, एसएमएस एवं वेब के माध्यम से मिलीं शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के लिए परिवाद सेल एवं नियंत्रण कक्ष पूरे समय मॉनीटरिंग करते हैं।
विज्ञापन