{"_id":"65c69b8b63246c13ba07aae5","slug":"north-eastern-railway-wrestlers-won-five-medals-including-three-gold-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-461248-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के पहलवानों ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते
Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की कुश्ती टीम ग्रीको रोमन में चैंपियन बनी, जबकि फ्री स्टाइल में महिला एवं पुरुष टीम उपविजेता रही। भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्री-स्टाइल वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे की मानसी ने 62 किग्रा. एवं अंकुश ने 53 किग्रा. में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ फ्री स्टाइल में गौरव बालियान ने 92 किग्रा. में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। ग्रीको रोमन स्टाइल में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के आशु ने 67 किग्रा. में स्वर्ण तथा रोहित यादव ने 55 किग्रा. में कांस्य पदक जीता। टीम के कोच जीतेंद्र सिंह रहे।
पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, कुश्ती सचिव जय प्रकाश सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने विजेता पहलवानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, कुश्ती सचिव जय प्रकाश सिंह तथा सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने विजेता पहलवानों को बधाई दी है।
विज्ञापन