{"_id":"69289da205594bd348002319","slug":"north-eastern-railway-defeated-southern-railway-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1148122-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने दक्षिण रेलवे को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे ने दक्षिण रेलवे को दी शिकस्त
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 69 वें अखिल भारतीय रेलवे पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के द
- अखिल भारतीय रेलवे वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए छह मुकाबले
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, आईसीएफ, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम और पूर्व रेलवे भी जीते
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छह मुकाबले खेले गए। दिन के अंतिम मैच में मेजबान एनईआर ने दक्षिण रेलवे को सीधे सेटों में 25-21, 25-19 व 25-21 से पराजित किया। लगातार दूसरी जीत के साथ पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
बृहस्पतिवार को पहला मैच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के मध्य खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 3-0 से जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीधे सेटों में दक्षिण पूर्व रेलवे को 25-13, 25-12 और 25-17 से पराजित किया। आईसीएफ एवं उत्तर मध्य रेलवे के बीच खेले गए दूसरे मैच में आईसीएफ 3-0 से विजयी रहा। आईसीएफ ने यह मैच 25-13, 25-05 और 25-15 से जीता। तीसरे मैच में दक्षिण मध्य रेलवे ने एकतरफा मुकाबले में उत्तर पश्चिम रेलवे को 3-0 से शिकस्त दी।
दक्षिण मध्य रेलवे ने पहला सेट 25-23, दूसरा सेट 25-17 व तीसरा सेट 25-12 से जीतने के साथ ही मैच भी जीत लिया। दक्षिण पश्चिम रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बीच खेले गए मैच में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 3-0 से जीत दर्ज की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यह मैच 25-18, 25-23 एवं 33-31 से जीता। सांध्यकालीन सत्र में पूर्व रेलवे और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बीच मैच खेला गया। इसमें पूर्व रेलवे ने 3-0 से जीत दर्ज की। पूर्व रेलवे ने 25-19, 25-17 और 25-09 अंकों के अंतर से तीनों सेट अपने नाम किया।