फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Normal delivery woman, sample taken for examination

नॉर्मल डिलीवरी हुई महिला की, जांच के लिए लिया गया नमूना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Normal delivery woman, sample taken for examination
नॉर्मल डिलीवरी हुई महिला की, जांच के लिए लिया गया नमूना लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने जताया संदेह  देवरिया के रामपुर की रहने वाली है महिला अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। देवरिया की 28 साल की महिला को महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को नॉर्मल डिलीवरी हुई। इस बीच अचानक उसकी थोड़ी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस पर एहतियात के तौर पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर बीआरडी में भेज दिया गया है।  जानकारी के अनुसार देवरिया के रामपुर की 28 वर्षीय गर्भवती को इलाज के लिए महिला अस्पताल लेकर आए थे। अचानक दर्द बढ़ा तो डॉक्टर ओटी में ले गए। जहां पर उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। इस बीच उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, तो डॉक्टरों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तत्काल एसआईसी को दी गई। उन्होंने महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही कोरोना जांच के लिए नमूने निकलवाए। एसआईसी डॉ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी कराई है। एहतियात के तौर पर उसका नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा गया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed