फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nodal officer Sanjay R. Bhusreddy reviewed schemes related to farmers in gorakhpur

गोरखपुर में बोले नोडल अफसर, 'गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर तुरंत दर्ज होगा केस'

Tue, 29 Dec 2020 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer Sanjay R. Bhusreddy reviewed schemes related to farmers in gorakhpur
नोडल अफसर ने किसानों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव गन्ना व आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने किसानों से जुड़ी योजनाओं, गन्ना एवं धान खरीद आदि की समीक्षा की। गन्ना एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी कि गन्ना तौल केंद्रों से लेकर धान क्रय केंद्रों, खाद-बीज की दुकानों, कहीं पर भी किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए। नोडल अफसर ने गन्ना विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना क्षेत्रफल के विकास के लिए किसानों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ना बीज वितरण के लिए चलाई जा रही योजना में महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह गन्ना विभाग के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने सभी गन्ना तौल केंद्रों की जांच कर वहां पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अफसर ने किसानों से लिया फीडबैक

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने धान क्रय केंद्र जंगल सिकरी, गन्ना तौल केंद्र फुलवरिया, पशु आश्रय स्थल विशंभरपुर, गन्ना तौल केंद्र सरैया एवं जिला अस्पताल में बन रहे कोरोना वैक्सीन के कोल्ड स्टोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन रखने के सभी इंतजाम कर लिए जाएं। गो आश्रय स्थलों पर उन्होंने बायोगैस प्लांट आदि पर विचार करने को कहा।
इस दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
 
जंगल सिकरी में धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान नोडल अफसर को बताया गया कि वहां 35 हजार क्विंटल के सापेक्ष अभी 18600 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। इसपर उन्होंने लक्ष्य के मुताबिक खरीद पूरी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि बिक्री में किसानों को कोई दिक्कत न हो। 

उन्होंने वहां उपस्थित किसान देवेंद्र राय, राजनाथ यादव से धान खरीद एवं भुगतान के बारे में फीडबैक भी लिया। वहां से निकलकर उन्होंने गन्ना तौल केंद्र फुलवरिया का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों का गन्ना तौल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों की मदद करें। नोडल अफसर ने बसंतपुर रजवाहा का निरीक्षण कर नहरों में पानी की स्थिति भी देखी।

दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

गन्ना क्रय केंद्र सरैया के निरीक्षण के दौरान नोडल अफसर ने वहां मौजूद किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे टोल फ्री नंबर 18001213203 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि गन्ना तौल केंद्र का औचक जांच कराते हुए लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना को साफ करके लाएं, ताकि कुछ किसानों की वजह से सभी किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।

सपा नेता ने नोडल अफसर को सौंपा ज्ञापन
सपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के नोडल अफसर संजय आर. भूसरेड्डी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धान क्रय में अनियमितता का आरोप लगाया।  

उन्होंने कहा कि कई क्रय केंद्र बाढ़ग्रस्त इलाके में बनाकर वहां फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर असवनापार का नाम बताया जो राप्ती तट पर स्थित है। कहा कि जिले में ऐसे कई केंद्र बनाए गए हैं, जहां धान पैदा ही नहीं होता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्रय नीति के विपरीत जाकर उन पंजीकृत समितियों को धान खरीद के लिए केंद्र बनाया गया है जिसके उपविधि में खरीद आदि कार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर बेचे गए धान का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों को बेवजह परेशान किया जाता है जिससे वे बचौलियों को धान बेचने के लिए मजबूर हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed