फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no water in maharajganj canals

यूपी: यहां कैसे हो खेती किसानी, जब नहरों में ही नहीं है पानी

Tue, 15 Dec 2020 03:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Dec 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
no water in maharajganj canals
महराजगंज में सूखी नहर। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में इन दिनों में नहरो में पानी नहीं है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्हें पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई करनी पड़ रही है। गंडक नहर प्रणाली की नहरों के भरोसे सिंचाई का दारोमदार है। लेकिन आज यही नहरें किसानों के लिए समस्या बन गईं हैं।
विज्ञापन


नहरों में सिल्ट जमा होने के कारण सिंचाई क्षमता कम हो गई है। साथ ही कुलावे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नहरों के भरोसे खेतों की सिंचाई की आस में जुटे किसान इन दिनों मायूस हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य पश्चिमी नहर से निकली नहर परतावल क्षेत्र से होकर कुशीनगर, देवरिया एवं गोरखपुर जनपद में खेतों की सिंचाई करती हैं। इन दिनों नहर में पानी रहने से किसान परेशान हैं। किसान सोच नहीं पा रहे हैं कि वह खेत की सिंचाई कैसे करें?
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि तरकुलवा माइनर, डेरवा, माइनर, रजवाहा, देवरिया शाखा, छपिया नहर सूखी है। नहरों के किनारे खेतों की सिंचाई के लिए किसान पंपिग सेट का सहारा ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि नहरों में पानी नहीं पहुंचा है, कब जाएगा कोई ठिकाना नहीं है।

वीरेंद्र यादव ने कहा कि नहरों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हुई है। अगर पानी भी आ गया तो खेतों तक पहुंचना मुश्किल है। इसके अलावा नहरों को जगह-जगह काट दिया गया, जिससे सिंचाई में समस्या होगी। नहर में पानी छोड़ने में देरी हो रही है। सिंचाई के वक्त जब नहर में पानी नहीं रहेगी तो बाद में आने से क्या फायदा होगा।


रामनिवास तिवारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए दावे तो बहुत किए जाते हैं। लेकिन हकीकत में समस्याएं दूर नहीं हो पाती है। पंपिंग सेट से सिंचाई करने में जेब ढ़ीली हो जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed