{"_id":"63087cc3cea2fe0dc45655d3","slug":"no-vaccine-muhpaka-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का हाल: लंपी का कौन कहे, मुंहपका तक की वैक्सीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का हाल: लंपी का कौन कहे, मुंहपका तक की वैक्सीन नहीं
Sat, 27 Aug 2022 06:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Aug 2022 06:50 AM IST
सार
बेलघाट क्षेत्र की एक गाय में लंपी के लक्षण मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बेलघाट के पशु चिकित्साधिकारी को जिला मुख्यालय पर बुलाया। पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन मौके पर कोई पशु डॉक्टर नहीं गया।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लंपी वायरस से निपटने की चुनौती सामने है, लेकिन पशुपालन विभाग की तैयारी अधूरी है। लंपी का कौन कहे, पशुओं के मुंहपका व खुरपका तक की वैक्सीन नहीं है। इससे पशुपालक परेशान हैं। टीकाकरण अभियान एक तरह से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
बेलघाट विकासखंड के बभनौली गांव की एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इसके बावजूद पशुपालन विभाग के अफसर मौन हैं। मामला सामने आने के बाद भी टीम बेलघाट नहीं गई और गाय के खून के नमूने जांच के लिए नहीं भेजे गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
जिस गाय के शरीर में गांठ, घाव के निशान हैं, उसका इलाज 16 दिनों से चल रहा है। अब तक गाय ठीक नहीं है। इसी बीच मुंहपका और खुरपका की वैक्सीन खत्म होने का मामला सामने आ गया। पशुपालक अजय कुशवाहा का कहना है कि टीके की कमी है। इससे टीकाकरण अभियान को गति नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर ली जानकारी
बेलघाट क्षेत्र की एक गाय में लंपी के लक्षण मिलने के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बेलघाट के पशु चिकित्साधिकारी को जिला मुख्यालय पर बुलाया। पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन मौके पर कोई पशु डॉक्टर नहीं गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में लंपी के टीके की कोई व्यवस्था नही है। दूसरे प्रदेशों में लंपी से मिलते-जुलते रोगों के टीके पशुओं को लगाए जा रहे हैं। खुरपका व मुंहपका का टीका भी नहीं है। लंपी वायरस की जानकारी मिलते ही टीम लगाई जाएगी। इलाज का हर संभव प्रयास किया जाएगा।