Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No order to end the traffic block resulted in trains being halted, leaving passengers sweltering in the heat.

Gorakhpur News: सीआरएस निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल सफल, 10 ट्रेनें फंसी

Fri, 22 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
No order to end the traffic block resulted in trains being halted, leaving passengers sweltering in the heat.
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत उनौला-पिपराइच स्टेशनों के बीच 2.59 किमी कट कनेक्शन कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 130 किमी प्रति घंटे की गति से सीआएस स्पेशल दौड़ाकर संरक्षा की बारीकियां परखी। देर शाम तक ट्रेनों को चलाने के लिए मंजूरी न मिलने के चलते सत्याग्रह, सप्तक्रांति, अवध एक्सप्रेस समेत करीब 10 ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


ट्रेनों के दो से तीन घंटे तक न चलने से भीषण गर्मी में स्लीपर और जनरल कोच में बैठे यात्री परेशान हो गए। अधिकतर यात्री पानी को तरस गए। अत्यधिक गर्मी के बीच पानी भी न मिलने से यात्रियों ने रेलवे की इस व्यवस्था को जमकर कोसा।
विज्ञापन

प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार दोपहर दो बजे तक सीआरएस निरीक्षण के चलते ब्लॉक लिया गया था लेकिन निरीक्षण खत्म होने के बाद भी ट्रेनों को चलाने के लिए आदेश नहीं मिल सका। इसकी वजह से ट्रेनों का संचलन नहीं शुरू हो पाया। देर शाम 7:30 बजे क्लीयरेंस मिलने के बाद ट्रेनें चलाई गईं। इसके कारण शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस रात 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम पांच बजे गोरखपुर से बांद्रा तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से रात 10 बजे गोरखपुर पहुंची। अपराह्न 3:27 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आई। नरकटियागंज की तरफ जाने और वहां से कैंट की तरफ आने वाली पांच पैसेंजर ट्रेनें रास्ते में फंसी रहीं। पैसेंजर ट्रेनों के खड़े होने की वजह यात्री तेज धूप में उबल गए।


सीआरएस ने मोटर ट्राॅली से रेल संरक्षा को परखा
गोरखपुर। रेल संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्राली से निरीक्षण शुरू किया। रास्ते में पड़ने वाले सभी समपार फाटक को देखा और कट कनेक्शन का निरीक्षण किया। इसके बाद किमी 378/15 पर माइनर ब्रिज संख्या 08 का संरक्षा निरीक्षण किया और निर्माण के सभी मानकों की गहराई से जांच की। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से पिपराईच-उनौला रेल खंड का स्पीड ट्रायल पूरा किया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण अभय कुमार गुप्ता, डीआरएम वाराणसी आशीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed