{"_id":"5ec6748a8ebc3e903f6c372d","slug":"no-open-catering-stalls-at-gorakhpur-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के डर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं खुले खानपान के स्टॉल, वेंडरों ने बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के डर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं खुले खानपान के स्टॉल, वेंडरों ने बताई ये बड़ी वजह
Thu, 21 May 2020 06:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशनों पर खानपान के स्टॉल, फूड प्लाजा गुरुवार को नहीं खुल सके। इसकी वजह सोशल डिस्टेंसिंग रही। वहीं वेंडरों ने भी स्टॉल को खोलने में रुचि नहीं दिखाई है। उन्हें सामान की सुरक्षा की चिंता है।
विज्ञापन
उन प्लेटफार्म के बुक स्टॉल को भी खोलने के निर्देश थे जहां से ट्रेनें गुजरती हों, लेकिन वेंडरों ने उन्हें भी बंद रखा। रेलवे बोर्ड ने 21 मई से पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद रेल प्रशासन ने इसपर मंथन करना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा मुश्किल यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को लेकर है। बृहस्पतिवार को कुछ वेंडर स्टेशन पहुंचे थे लेकिन उन्होंने अपने सामान की सुरक्षा की चिंता जताई। उनका कहना था कि सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें आएंगी नहीं, ऐसे में काउंटर पर भीड़ ज्यादा होगी और सामान के लुट जाने का डर होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
स्टेशन पर हैं 56 स्टॉल
रेलवे स्टेशन पर इस समय खानपान के 56 स्टॉल हैं। वहीं दो फूड प्लाजा हैं। काफी दिनों से बंद होने के चलते इनकी सफाई और मरम्मत की जरूरत भी पड़ेगी।
स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने कहा कि खानपान के स्टॉल को खोलने में अभी समय लगेगा। सामान की सुरक्षा, यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श चल रहा है। जिला प्रशासन और आरपीएफ, जीआरपी से भी बात होगी कि उनसे कितना सहयोग मिलेगा। पूरी तैयारी होने के बाद ही स्टॉल खोले जाएंगे।
स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने कहा कि खानपान के स्टॉल को खोलने में अभी समय लगेगा। सामान की सुरक्षा, यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श चल रहा है। जिला प्रशासन और आरपीएफ, जीआरपी से भी बात होगी कि उनसे कितना सहयोग मिलेगा। पूरी तैयारी होने के बाद ही स्टॉल खोले जाएंगे।