फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No light in mortuary for last one year, deep freezer also broken

Gorakhpur News : एनईआर में ट्रेनों को मिलेगी डबल एनर्जी...दौड़ेंगी सरपट

Fri, 23 Aug 2024 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
No light in mortuary for last one year, deep freezer also broken
रेलवे ट्रैक पर बढ़ाई जाएगी बिजली की क्षमता, बजट में 109 करोड़ रुपये मिले
विज्ञापन




गोरखपुर-वाराणसी, गोरखपुर कैंट-छपरा व वाराणसी-प्रयागराज रेल ट्रैक पर बिजली की क्षमता होगी दोगुनी



अभी 110 किमी प्रति घंटे है ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार, बढ़कर होगी 130 किमी



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में अब ट्रेनों को रेलवे ट्रैक पर डबल एनर्जी मिलेगी। रेल प्रशासन ने बिजली की क्षमता को दोगुना करने का निर्णय लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर-वाराणसी, गोरखपुर कैंट-छपरा व वाराणसी-प्रयागराज रेल ट्रैक को चुना गया है। इसके लिए करीब 109.56 करोड़ रुपये का बजट भी मिल गया है। बिजली की क्षमता बढ़ जाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़कर 110 से 130 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इन रेल खंड़ों पर ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी, जिससे समय की बचत होगी और अधिक संख्या में ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।



रेलवे प्रशासन रेलवे ट्रैक की क्षमता बढ़ाने के लिए तीन स्तरों पर काम करा रहा है। ट्रैक पर लगे स्लीपर की क्षमता बढ़ाकर 60 किलो और ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब रेलवे ट्रैक पर बिजली की क्षमता बढ़ाई जा रही है। अभी 25 केवी की क्षमता में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन, भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ानी है और इसकी संख्या भी बढ़ जाएगी। एक रेल खंड में एक ही पटरी में एक से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन




ऐसे में ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए अब बिजली आपूर्ति को 25 गुणा दो केवी किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर-वाराणसी के लिए 49.66 करोड़, गोरखपुर कैंट से छपरा के लिए 35 करोड़ और वाराणसी-प्रयागराज के लिए 24.9 करोड़ रुपये बजट में मिले हैं। प्रस्ताव के मुताबिक 2025 तक काम को पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जनरेलवे निरंतर आधुनिकीकरण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए कार्य कर रहा है, ताकि मांग के अनुरूप ट्रेनों का संचालन हो सके और यात्रियों के सुविधा में बढ़ोतरी हो सके। इसी क्रम में विद्युत कर्षण को अपग्रेड करने, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का कार्य, सेफ्टी फेंसिंग का कार्य सहित ट्रैक रिनुअल इत्यादि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ लाइन क्षमता का विस्तार होगा।



-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed