फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No identification through Aadhar card, worried about ration

Gorakhpur News: आधार कार्ड से पहचान नहीं, राशन के लिए परेशान

Tue, 23 Jul 2024 06:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
No identification through Aadhar card, worried about ration
गोरखपुर। काफी समय पहले बने आधार कार्डों में जो अंगूठे का निशान है, उससे कई लोग राशन नहीं ले पा रहे हैं। वजह यह कि उनके फिंगर प्रिंट मिस मैच हो रहे हैं। ऐसे लोगों को आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट अपडेट करना पड़ रहा है। इसके लिए आधार कार्ड अपडेट करने वाले केंद्रों पर भीड़ जुट रही है। लोगों को कुछ मिनट के इस काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट मिस मैच होने के चलते लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें खासकर महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। सबसे अधिक दिक्कत राशन को लेकर है। वर्षों पहले बने आधार कार्ड में लिए गए फिंगर प्रिंट राशन वितरण के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन पर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि समय के साथ बदलते-घिसते फिंगर प्रिंट के चलते ऐसा हो रहा है। इसके कारण लोग आधार केंद्रों पर बायोमेट्रिक अपडेशन कर रहे हैं। सोमवार को बेतियाहाता स्थित आधार केंद्र पर भीड़ इस कदर थी कि लोगों को घंटों खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर में 55 जगहों पर केंद्र हैं, जहां आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें डाकघर व बैंक भी शामिल हैं। इन केंद्रों पर रोजाना भीड़ उमड़ती है। डाक विभाग ने तो हर शनिवार को विशेष कैंप लगाने की शुरुआत भी कर दी है।
बेतियाहाता स्थित केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इन दिनों सरकार की राशन योजना के लिए ई-पॉश मशीन से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में लोगाें को दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि फिंगर प्रिंट गलत बता रहा है। ऐसे लोगों को फिंगर प्रिंट के लिए बायोमेट्रिक अपडेशन की सलाह दी जा रही है।

बेतियाहाता केंद्र के ऑपरेशन मैनेजर वैभव राज श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड बनते समय जो फिंगर प्रिंट लिए गए थे, उसमें अब बदलाव आ गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जाते समय बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत आ रही है। सोमवार को करीब 1000 लोगों के नए कार्ड बने और अपडेशन किया गया।



दिव्यांगों, बुजुर्गों को नहीं कराना होगा पंजीकरण
बेतियाहाता स्थित दुबे कांप्लेक्स में स्थित आधार कार्ड सेंटर पर दिव्यांगों, बुजुर्गों, बीमार और गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण में छूट दी गई है। यहां आने पर उनका सीधे आधार कार्ड निर्धारित शुल्क लेकर बनाया जाएगा। केंद्र के ऑपरेशन मैनेजर वैभव राज ने बताया कि अन्य लोगों को पहले पंजीकरण कराना होगा। वह ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed