फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No force will be able to defeat BJP: CM Yogi

भाजपा को परास्त नहीं कर पाएगी कोई भी ताकत : सीएम योगी

Thu, 15 Feb 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
No force will be able to defeat BJP: CM Yogi
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की बैठक में सीएम ने भरा जोश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र को हमेशा ध्यान में रखना होगा। इस मंत्र के अनुसार काम करने से चुनाव आपके पक्ष में आएगा और भाजपा हर बूथ जीतेगी। कोई भी ताकत भाजपा को हरा नहीं पाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को वनटांगिया गांव रजही में ग्रामीणों से संवाद करने से पूर्व भाजपा के बूथ समिति के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। उनसे सांगठनिक कार्यों, मतदाता सूची की अधिकतम स्थिति और शासन की योजनाओं के बारे में बूथ स्तर पर जारी प्रयासों की जानकारी ली। पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हर पात्र को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर बूथ को इतना सशक्त बनाना है कि कोई भी ताकत भाजपा को परास्त न कर सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परिचय प्राप्त करने के बाद पूछा कि मतदाता सूची, व्हाट्सएप समूह बनाने, नमो एप पर डाउनलोड करने के संबंध में मिले दायित्व कहां तक आगे बढ़े हैं। किसके बूथ पर कितने लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। पदाधिकारियों ने बूथ प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने जो पार्टी जनता के बीच में रहकर जनता का कार्य करेगी, उसी पार्टी के लोग बार-बार जनप्रतिनिधि बनकर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबका एक ही संकल्प है, प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप विकसित भारत के संकल्प से जुड़ना और इस संकल्प को पूर्ण करना। गांव चलो अभियान भी इसी संकल्प का हिस्सा है। इसमें शासन की योजना का लाभ प्राप्त कर चुके लोगों की सफल कहानी सुनी जाएगी। साथ ही उन लोगों को योजनाओं के लाभ से जोड़ने का काम आगे बढ़ाया जाएगा जो किन्हीं कारणों से अभी तक वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, रणविजय सिंह आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
--

सब्जी की खेती को आगे बढ़ाकर एक्सपोर्टर बन सकते हैं रजही के लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजही गांव के लोगों को समृद्धि का नया मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सब्जी की खेती को आगे बढ़कर एक्सपोर्टर बन सकते हैं। सीएम ने समझाया कि रजही में समूह बनाकर सब्जी की खेती करेंगे, पॉली हाउस बनाएंगे तो हर सीजन में सब्जी उपलब्ध होगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए शहर का इतना बड़ा मार्केट आपके पास पड़ा है। यहां एफपीओ बनाकर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कर देंगे तो कई कई दिनों तक आप सब्जी को सुरक्षित रख सकेंगे। इससे मार्केट की मांग के अनुसार सप्लाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट यहां पर है पर है, कार्गो की सेवा यहां पर शुरू हो जाएगी। दुनिया के बाजार में भी आपकी सब्जी पहुंच जाएगी और आपको कई गुना लाभ मिलेगा।


--

लाभार्थियों से किया संवाद

ग्रामीणों से संवाद करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी सुनी। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आपकी कृपा से जीवन बदल गया है। सीएम आवास योजना की लाभार्थी राजपति देवी ने बताया कि पहले वह झोपड़ी में रहती थीं। बारिश में भारी दिक्कत होती थी। पक्का आवास के साथ राशन कार्ड, शौचालय का भी लाभ मिल गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की लाभार्थी सरला देवी, उज्ज्वला योजना की शीला देवी, ओडीओपी की लाभार्थी अलका सोनी ने भी अपने अनुभव सुनाकर पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताया। आयुष्मान योजना की लाभार्थी चंदा देवी ने बताया कि इस कार्ड से उनकी आंख का ऑपरेशन हो जाने से जीवन आसान हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएम आवास योजना ग्रामीण, एनआरएलएम, उज्ज्वला, आयुष्मान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व मिष्ठान्न का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed