फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No entry of teacher organization officer in examination duty on UP Board exam

यूपी बोर्ड: परीक्षा ड्यूटी में किसी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी की नो इंट्री, डीएम ने दिया आदेश

Tue, 11 Feb 2020 09:18 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: हरीशचंद सिंह Updated Tue, 11 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
No entry of teacher organization officer in examination duty on UP Board exam
नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराने के उद्देश्य से 196 परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए ऑनलाइन कैमरों के मॉनिटर के लिए जुबली स्कूल में बनाए गए सेंटर की जांच करते डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में एमजी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सभी केंद्राध्यक्षों के ऊपर ही निर्भर करती है। प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी को पर्यवेक्षक, सचल दस्ता समेत अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की सेवा लेने पर पाबंदी लगाई गई है। अक्सर ये शिकायत मिलती है कि वो चहेते लोगों को लाभान्वित कराने की कोशिशों में लगे रहते हैं। इसी वजह से ये फैसला लिया गया है। वहीं सभी केंद्राध्यक्षों को नो रिलेशन सर्टिफिकेट विभाग के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन


अगर किसी केंद्राध्यक्ष को कोई रिश्तेदार उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा हैं तो केंद्राध्यक्ष इसकी सूचना विभाग को तत्काल मुहैया कराए। बाद में अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो केंद्राध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. सुनील गुप्त ने कहा कि कड़ाई की वजह से ही पिछले वर्ष की अपेक्षा 4100 विद्यार्थियों की संख्या बोर्ड परीक्षा में घटी है। सभी केंद्रों के पास पर्याप्त मात्रा में निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने डीएम और एसएसपी का स्वागत किया। आभार ज्ञापन एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने किया।

कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

एमजी इंटर कॉलेज में बैठक के बाद डीएम और एसएसपी जुबिली इंटर कॉलेज में बने यूपी बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम में पहुंचे। इस दौरान लाइव मॉनीटरिंग के लिए की गई व्यवस्था का परीक्षण किया।

ये अहम निर्देश दिए
- 100 मीटर दायरे की बंद रहेंगी फोटोकॉपी दुकानें
- परीक्षा के दौरान किसी भी लाउड स्पीकर को बंद कराया जाए
- धारा 144 के तहत बेवजह भीड़ एकत्र होने से रोकें
- शौचालयों के साफ सफाई को भी जांचे केंद्राध्यक्ष
- आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचे केंद्राध्यक्ष
- विद्यार्थियों की किताब जमा कराने के लिए प्रभारी तैनात किए जाएं
- नकल कराई तो रासुका में होंगे अंदर
- गलती से खुल जाए प्रश्नपत्र का बंडल तो दें सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed