{"_id":"6a5a9794935708544d00fce5","slug":"no-employee-arrived-by-10-am-the-health-center-opened-only-upon-the-arrival-of-the-staff-nurse-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1389012-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक घंटे की देरी से खुला शहरी स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक घंटे की देरी से खुला शहरी स्वास्थ्य केंद्र
Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरी स्वास्थ्य केंद्र, सिविल लाइंस में शुक्रवार को निर्धारित समय सुबह नौ बजे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। सुबह 10 बजे तक केंद्र का मुख्य गेट बंद रहा। स्टाफ नर्स नेहा गुप्ता 10 बजे के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उनके आने के बाद केंद्र का ताला खोला गया और पर्ची बनाने व दवा वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई।
स्वास्थ्य केंद्र के संचालन का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक है। शुक्रवार को निर्धारित समय के बाद स्वास्थ्य केंद्र खुलने से सुबह की ओपीडी निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस केंद्र से मोहल्ले और आसपास रहने वाले लोग भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेते हैं। ऐसी स्थिति में सुबह के समय केंद्र का ताला नहीं खुलना सवाल खड़े करता है। इस समय केंद्र पर नौ स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं लेकिन मौके पर तीन मौजूद मिले।
इस समय केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति दुबे के पास दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की जिम्मेदारी है। वह तारामंडल स्थित केंद्र की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं, फार्मासिस्ट साप्ताहिक अवकाश पर थे। फिलहाल अभी केंद्र को चलाने की जिम्मेदारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज की डॉ. कल्पना राय को दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र का संचालन सीमित स्टाफ के सहारे हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ और नोडल प्रभारी डॉ. नीरज द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों को समय से खोलने का निर्देश दिया गया है। किसी भी केंद्र पर कोई भी कर्मचारी यदि देर से पहुंचता है तो कार्रवाई की जाएगी।