{"_id":"60ca138d4af66909824dadb8","slug":"no-clue-of-missing-brother-and-sister-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लापता भाई-बहन का नहीं मिला सुराग, पोखरों में भी की गई तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लापता भाई-बहन का नहीं मिला सुराग, पोखरों में भी की गई तलाश
Wed, 16 Jun 2021 08:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:36 PM IST
सार
एसएसपी खुद पहुंचे गांव, कई टीमें गठित की गईं, पति ने छह महीने पहले गई पत्नी पर जताया संदेह, पुलिस कर रही जांच।
विज्ञापन
सुंदरी के साथ भाई लवकुश। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के कटसहरा गांव से मंगलवार को खेलने निकले भाई-बहन के लापता होने का सुराग नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पर मंगलवार रात एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु खुद पहुंचे और जांच करवाई।
पुलिस भी बुधवार की सुबह आसपास के पोखरों में भी गोताखोर की मदद से खोजबीन करवाई, लेकिन पता नहीं चला। उधर, पति ने छह महीने पहले घर छोड़कर गई पत्नी पर बहका कर गायब कराने का संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने इस बिंदु पर भी काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कटसहरा के इंद्रकुमार के दो बच्चे दस साल की सुंदरी और पांच साल का लवकुश गांव में ही मंदिर के पास खेल रहे थे फिर बाजार की ओर चले गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। दोपहर तक बच्चों के नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश की, फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए और एक-एक घर में तलाशी अभियान चलाया गया। एसएसपी की ओर से सूचना देने वालों को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। पति ने पत्नी पर संदेह जाहिर किया है, इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।