फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nitish of Gorakhpur will hoist tricolor on top of Mount Elbrus

सलाम: एल्ब्रुस पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे गोरखपुर के नीतीश, लोकसभा अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 05 Aug 2021 05:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

नीतीश कुमार सिंह ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि वह सात अगस्त को यूरोप के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मिशन में उनका सहयोग दिल्ली की संस्था प्रोजेक्ट बालाजी, सिंपली स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नोवा जायसवाल इंटरप्राइजेज कर रही है।

विज्ञापन
Nitish of Gorakhpur will hoist  tricolor on top of Mount Elbrus
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्वतारोही नीतीश सिंह को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर शुभकामनाएं दीं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रुस (5642 मीटर) की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे। हर बार जन जागरूकता का संदेश देने वाले नीतीश इस बार वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जागरूकता का संदेश देंगे। पर्वतारोही नीतीश के इस मिशन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के राजेन्द्र नगर पश्चिमी के रहने वाले नीतीश कुमार सिंह ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि वह सात अगस्त को यूरोप के लिए रवाना हो रहे हैं। इस मिशन में उनका सहयोग दिल्ली की संस्था प्रोजेक्ट बालाजी, सिंपली स्पोर्ट्स फाउंडेशन और नोवा जायसवाल इंटरप्राइजेज कर रही है।
विज्ञापन


साल 1999 में शहीद हुए लांस नायक अमरजीत सिंह और जलसा देवी के पुत्र नीतीश 10 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ाई शुरू करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को वह पर्वत की चोटी को फतह कर वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed