Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nitin Navin gave the mantra for electoral victory to the MLAs of the allied parties

Gorakhpur News: टिकट काटने नहीं, जीतने का तरीका बताने आया हूं...

Fri, 06 Nov 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Nitin Navin gave the mantra for electoral victory to the MLAs of the allied parties
- सहयोगी दलों के विधायकों को नितिन नवीन ने दिया चुनावी जीत का मंत्र
विज्ञापन

- हर शक्ति केंद्र पर बैठक और गांवों में जनचौपाल लगाने के निर्देश काम के आधार पर ही होगा विधायकों का मूल्यांकन


गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के विधायकों को चुनावी तैयारी का मंत्र देते हुए कहा कि वह टिकट काटने नहीं, जीतने का तरीका बताने आए हैं। उन्होंने विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने और अपने काम के दम पर विश्वास कायम करने की नसीहत दी। कहा कि विधायकों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर ही होगा।
एनेक्सी भवन में आयोजित बैठक में नितिन नवीन ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर कम से कम एक बैठक जरूर करें। इसकी शुरुआत जल्द से जल्द होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन तक सीमित रहने के बजाय जनता के बीच जाएं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मिलें, उनकी समस्याएं सुनें और जनचौपाल लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि लोगों को महसूस हो कि उनका विधायक हर समय उनके साथ खड़ा है। क्षेत्र में लगातार संपर्क बनाए रखने से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को समझने का अवसर मिलेगा। नितिन नवीन ने विधायकों को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से अलग-अलग बात की। विधायकों का परिचय जाना और उनसे बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी मौजूदगी रही। बैठक में भाजपा के सहयोगी संगठनों के विधायक डॉ. असीम कुमार, ऋषि त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, सरवन निषाद, विनय वर्मा, केतकी सिंह, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed