चुनाव 2022: नितिन गडकरी ने चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का किया शिलान्यास, बोले- जो कहूंगा वह करूंगा, यही संस्कृति है
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खराब मौसम में हेलीकाप्टर से विजीविलिटी कम होने के बाद भी मुझे मख धाम आने का सौभाग्य मिला। मैं जो बोलूंगा वही करुंगा। यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा और संस्कृति है। आस्था के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को मखौड़ा धाम में 1624 करोड़ रुपये की लागत से 139 किमी लंबे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें राम की आस्था से जुड़े 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास, अयोध्या से बुद्ध की धरा लुंबनी नेपाल को जोड़ने वाली सड़क तथा अयोध्या बस्ती गोंडा व बलरामपुर श्रावस्ती जिले को जोड़ने वाली हर्रैया दर्जी कुआं मार्ग का लोकार्पण शामिल है। कहा कि परिक्रमा मार्ग समेत अन्य सड़कों के बनने से पूर्वांचल के विकास का द्वार खुलना तय है। परिक्रमा मार्ग से क्षेत्र के सभी तीर्थों को जोड़ा जाएगा।
नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े चार बजे मखौड़ा धाम के ककरा खुर्द में बने हेलीपैड पर उतरा। साथ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। हेलीपैड से वह कार से मखौड़ा धाम के महाराजा दशरथ इंटर कालेज सभा स्थल पहुंचे। पहले मखौड़ा धाम में केंद्रीय मंत्री गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर मख भूमि की धरती को प्रणाम कर आराध्य श्रीराम को नमन किया। इसके बाद शिलापट का अनावरण कर 1624 करोड़ रुपये की लागत से 139 किमी लंबे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खराब मौसम में हेलीकाप्टर से विजीविलिटी कम होने के बाद भी मुझे मख धाम आने का सौभाग्य मिला। कहा कि मैं जो बोलूंगा वही करुंगा। यही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा और संस्कृति है। आस्था के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। श्रद्धालुओं को परिक्रमा के लिए घास लगी सड़क बनेगी पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट होटल आदि के बनने से रोजगार भी बढ़ेगा। विकास का समूचा श्रेय नितिन गडकरी ने सरकार को और देश की जनता को दिया।
कहा कि अभी तो विकास का ट्रेलर मात्र है अभी रफ़ल्म बाकी है। जनता से फिर से विकास की सरकार बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सौभाग्य है कि बस्ती मखधाम में आना हुआ। बस्ती को उत्तर प्रदेश की हस्ती मानता हूं। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, हर्रैया विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज के विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, इं.वीरेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय,श्वेतांक शेखर, अनंत कृष्ण पांडेय, श्रीश पांडेय आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इन मार्गो का हुआ लोकार्पण
- 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बस्ती जनपद के अंतर्गत जगरनाथपुर-मखौड़ा-धाम-सारपुर खंड-एनएच 227 भी लंबाई 36 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लागत रुपये 669 करोड़।
- सिद्धार्थनगर जनपद के अंतर्गत रुधौली से इंडो नेपाल बॉर्डर खंड-एनएच 233 लंबाई 66 किलोमीटर का चौड़ीकरण एवं उन्नयन लागत रुपये 881 करोड़।
- अयोध्या एवं बलरामपुर जनपद के अंतर्गत हर्रैया और दजीर कुआं मार्ग एनएच 727जी लंबाई 37 किमी के बीच चौड़ीकरण एवं और एवं सुदृढ़ीकरण लागत रुपये 74 करोड़।
देशभक्ति के रंग में रंग गए गायक दिवाकर
सिकंदरपुर। मखौड़ा धाम में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में लोकगीत व भोजपुरी गायक दिवाकर द्विवेदी की टीम ने अपनी गायकी से समा बांधा। हिमालय की बुलंदी से सुनो आवाज है आयी कहो माओं से दे बेटे कहो बहनों से दे भाई देशभक्ति गीत से लोगों को जोश और जज्बे के साथ राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। व्यंग करता गीत मजा करब परधानी मा, मेरा नाम करेगा रोशन जग में मेरा राज दुलारा से पुत्र पितृ भाव से भर दिया। उनके साथ आई रानी सिंह ने शारदा सिन्हा के गीत व अंजली गुप्ता ने भक्ति भरे लोकगीत प्रस्तुत किया।
रोजगार के खुलेंगे अवसर: अनिल पांडेय
सिकंदरपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पांडेय ने कहा की योगी व मोदी की सरकार हिन्दू आस्था से जुड़े स्थलों को विश्व मानचित्र पर पुन: स्थापित करने का कार्य कर रही है। अयोध्या मथुरा काशी के साथ रामजन्म कारक मखौड़ा धाम का भी समुचित विकास हो रहा है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से धर्म आस्था के साथ समूचे पूर्वांचल के विकास का मार्ग खुलेगा। रोजगार के तमाम अवसर बनेंगे।
गडकरी ने बढ़ाया सांसद हरीश द्विवेदी का कद
परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक मखौड़ा धाम स्थल पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास करने पहुंचे भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी की खुलकर तारीफ की। अपने 10 मिनट के संबोधन में लगभग एक दर्जन बार परिवहन मंत्री ने सांसद हरीश द्विवेदी के नाम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बार-बार बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी मखौड़ा धाम के पौराणिक कथा ऐतिहासिक 84 कोसी परिक्रमा के बारे में चर्चा करते रहे तथा मंत्रिमंडल का ध्यान भी आकृष्ट किया। जिसका परिणाम है कि राम तथा कृष्ण सर्किट के विकास के लिए प्रतिबद्धित हमारी सरकार ने इस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास किया है। नितिन गडकरी ने देश तथा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपील किया।