फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad Party: Two Nagar Panchayat President candidates rebel, stand in the fray

निषाद पार्टी : दो नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी हुए बागी, चुनाव मैदान में डटे

Sat, 29 Apr 2023 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party: Two Nagar Panchayat President candidates rebel, stand in the fray
- प्रत्याशियों ने कहा, अब हो गई है देर, जरूर लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। निषाद पार्टी में बागी प्रत्याशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पार्टी के तीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों में दो प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाजपा का समर्थन करने की घोषणा के बाद चुनाव डटे हुए हैं।

निषाद पार्टी ने जिले में तीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा की थी, इनमें कैंपियरगंज से सुनिता निषाद, पीपीगंज से शशि कपूर वर्मा और गोला बाजार से चंपा देवी शामिल थीं। पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ये सभी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए थे, लेकिन बुधवार को अचानक से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा कर दी, साथ ही दावा कि किया कि सभी प्रत्याशी मान जाएंगे। लेकिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस घोषणा के बाद पार्टी के कुछ प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के तीन दिन बाद भी निषाद पार्टी कैंपियरगंज से सुनीता निषाद और पीपीगंज से शशी कपूर वर्मा के साथ ही कुछ पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। उनका कहना है कि अब बहुत देर हो चुकी है, वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र निषाद का कहना है कि प्रत्याशियों को मनाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed