फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad Party Give BJP reservation or permission to contest 100 seats

भाजपा की सहयोगी पार्टी ने किया एलान, आरक्षण दे वर्ना 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी

Thu, 14 Jan 2021 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Nishad Party Give BJP reservation or permission to contest 100 seats
निषाद पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मिशन 2022 से पहले ही भाजपा की सहयोग निर्बल शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने बगावती तेवर अपनाए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने साफ किया कि भाजपा सरकार मछुआ समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में आरक्षण देने का अपना वादा पूरा करे। ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 100 सीटों पर लड़ने का दावा ठोंकेगी। यूपी में मछुआ समाज की आबादी 18 फीसदी है। यह आबादी सरकार बनाती और बिगाड़ती है।

विज्ञापन


निषाद पार्टी ने बुधवार को संकल्प दिवस मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में सबसे पहले टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, फिर जुलूस की शक्ल में जाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पांच किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। पैदल ही कजाकपुर स्थित बंधे पर गए, फिर सभा करके मछुआ समाज की समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निषाद पार्टी भाजपा की सहयोगी है। अब आरक्षण से संबंधित वादा भाजपा सरकार को पूरा करना होगा। समाज के लोग अब जवाब मांग रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि निषाद पार्टी हर राज्य में संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी की क्षत्रिय इकाई का गठन हुआ है। इसके अध्यक्ष सुल्तानपुर के अरविंद सिंह हैं। राष्ट्रीय कायस्थ महासभा के योगेश श्रीवास्तव ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मक्खन लाल गोयल ने भी निषाद पार्टी में आस्था जताई है। इन सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। विधानसभा चुनाव में निषाद बहुल 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के इरादे से तैयारी की जा रही है। अगर भाजपा ने आरक्षण देने का अपना वादा पूरा कर दिया तो निषाद पार्टी सीटों की दावेदारी छोड़ देगी। आरक्षण देने के बाद भाजपा जितनी भी सीटें देना चाहेगी, वह स्वीकार होगा।

मौके पर सरवन निषाद, रवींद्र मणि, बाबूराम, व्यास मुनि, बनारसी, दिलीप, चंद्रेश, मिठाई लाल, स्वरूप सिंह कश्यप, शिशुपाल, प्रमिला, राजकुमार, जेएस रोनाल्डो, एसके तोमर सहित अलग-अलग राज्य व शहरों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे सांसद प्रवीण निषाद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे व संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। डॉ. संजय का कहना है कि मुख्यमंत्री मछुआ समाज को आरक्षण देने पर बात कर सकते हैं। वह समाज की भलाई चाहते हैं।

भाजपा सांसद ने सुनाया गीत
निषाद पार्टी के संकल्प दिवस समारोह में शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी हिस्सा लिया। सांसद ने गीत सुनाया तो सब खुशी से चहक उठे। सांसद ने कहा कि संसद में मछुआ समाज की आवाज उठाते रहेंगे। निषाद समाज के हक की लड़ाई भाजपा मजबूती से लड़ेगी। हक दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed