फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIRF: MMMUT included in the top 100 institutions of the country

एनआईआरएफ : देश के शीर्ष-100 संस्थानों में शामिल हुआ एमएमएमयूटी

Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
NIRF: MMMUT included in the top 100 institutions of the country
- एमएमएमयूटी को ओवरऑल 99वीं रैंक, इंजीनियरिंग में 60वीं, विश्वविद्यालय में 68वीं रैंक
विज्ञापन

- एमएमएमयूटी को मैनेजमेंट श्रेणी में देश में 68वीं और राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में 23वीं रैंक
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देश के शीर्ष-100 उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एनआईआरएफ-2025 की रैंकिंग में उसे ओवरऑल 99वां स्थान मिला है। एमएमएमयूटी ने चार अन्य श्रेणियों में भी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। यह इसलिए अहम है, क्योंकि ओवरऑल की सूची में आईआईटी, एम्स, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय ही प्राय: जगह बना पाते हैं।

एमएमएमयूटी को इस बार एनआईआरएफ की रैंकिंग में इंजीनियरिंग कैटेगरी में देश में 60वीं रैंक मिली है। देश के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 68वीं रैंक, मैनेजमेंट श्रेणी में देश में 83वीं रैंक और देश के राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 23वीं रैंक हासिल की है। इसमें ओवरऑल और मैनेजमेंट श्रेणी में पहली बार टॉप-100 में जगह मिली है। पिछले वर्ष एनआईआरएफ की विभिन्न रैंकिंग में शामिल होने के साथ ही एमएमएमयूटी प्रशासन ने इस रैंकिंग की तैयारियां शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


---
इस बार रैंकिंग में भी सुधार
एमएमएमयूटी को पिछले वर्ष तीन श्रेणियों में जगह मिली थी, इस बार उन तीनों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। पिछले वर्ष इंजीनियरिंग में 84वां स्थान मिला था। इसी तरह विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 94वां और राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 40वां स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
यूपी के नौ राज्य विश्वविद्यालय शामिल
देश के टॉप-100 सरकारी राज्य विश्वविद्यालयों में यूपी के विश्वविद्यालय शामिल हैं। इनमें एमएमएमयूटी 23वें, लखनऊ विश्वविद्यालय 27वें, केजीएमयू 29वें व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ 41वें स्थान के साथ शीर्ष-50 में शामिल हैं। इसके अलावा 51-100 के बैंड में आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी अयोध्या, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी कानपुर शामिल हैं।

---

देश के तीन आईआईटी और 11 एनआईटी से बेहतर एमएमएमयूटी

इंजीनियरिंग श्रेणी में एमएमएमयूटी की रैंक देश के तीन आईआईटी क्रमशः आईआईटी पलक्कड, आईआईटी भिलाई और आईआईटी धारवाड़ से बेहतर है। इसी तरह एमएमएमयूटी की रैंक 11 एनआईटी संस्थानों क्रमशः एमएनएनआईटी प्रयागराज, एसवीएनआईटी सूरत, एनआईटी दिल्ली, एनआईटी श्रीनगर, एनआईटी भोपाल, एनआईटी जमशेदपुर, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी रायपुर, एनआईटी मेघालय, एनआईटी हमीरपुर और एनआईटी पुडुचेरी से बेहतर है।

---
उत्तर प्रदेश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल
- ओवरऑल श्रेणी में उत्तर प्रदेश के मात्र दो राज्य विश्वविद्यालय शीर्ष-100 में जगह बना पाए हैं। इनमें केजीएमयू को 83वीं रैंक मिली है।
- विश्वविद्यालय श्रेणी में उत्तर प्रदेश के मात्र तीन राज्य विश्वविद्यालय शीर्ष-100 में जगह बना पाए हैं, जिनमें केजीएमयू को 50वीं रैंक, एमएमएमयूटी को 68वीं एवं लखनऊ विश्वविद्यालय को 98वीं रैंक मिली है।

- इंजीनियरिंग श्रेणी में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में मात्र एमएमएमयूटी ही 60वीं रैंक के साथ शीर्ष-100 में शामिल है।
- मैनेजमेंट श्रेणी में उत्तर प्रदेश के मात्र दो राज्य विश्वविद्यालय शीर्ष-100 में शामिल हैं। इनमें एमएमएमयूटी को 83वीं व लखनऊ विश्वविद्यालय को 100वीं रैंक मिली है।



कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार की तरफ से लगातार विश्वविद्यालयों को रैंकिंग सुधारने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे बने सकारात्मक माहौल के कारण यह संभव हो पाया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को बधाई। भविष्य में और बेहतर रैंकिंग के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed