{"_id":"68b9fb4d8d7b3b10c00a1324","slug":"nirf-ddu-ranked-among-top-100-state-universities-in-the-country-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1060360-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईआरएफ : डीडीयू देश के टॉप-100 राज्य विश्वविद्यालयों में शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईआरएफ : डीडीयू देश के टॉप-100 राज्य विश्वविद्यालयों में शुमार
विज्ञापन
- देश के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भी 151-200 के बैंड में मिली जगह
- पहली बार इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के किसी कैटेगरी के टॉप-100 में पहुंचा डीडीयू
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपनी उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और नगीना जोड़ लिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित एनआईआरएफ की रैंकिंग में राज्य विश्वविद्यालयोें की श्रेणी में डीडीयू ने टॉप-100 में जगह बनाई है। देश के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भी डीडीयू 151-200 के बैंड में शामिल हो गया है।
डीडीयू प्रशासन पिछले वर्ष एनआईआरएफ की रैंकिंग में जगह को लेकर आस लगाए हुए था लेकिन उसे तब झटका लगा था जब प्रतिभागी संस्थानों की सूची में उसका नाम ही नहीं था। तकनीकी वजहों से ऐसा हुआ था। इसके बाद डीडीयू प्रशासन ने काफी मेहनत की थी। इस बार उम्मीद थी कि किसी न किसी कैटेगरी में स्थान बनाने में सफलता जरूर मिलेगी। डीडीयू को देश के राज्य विश्वविद्यालयों की सूची में 51-100 के बैंड में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के कुल नौ राज्य विश्वविद्यालयों ने इस सूची में जगह बनाई है।
-- -
कोट
इस रैंकिंग के लिए निरंतर प्रयास और सुधार किए गए। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में हम अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को और सुदृढ़ करेंगे व राष्ट्र के बौद्धिक, तकनीकी और सांस्कृतिक विकास में सार्थक योगदान देंगे। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने मिशन की पुष्टि की है। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यह राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी और ऊंचाइयां प्राप्त करे।
विज्ञापन
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू