फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ninth accused involved in Muneeb murder case also arrested

Gorakhpur News: मुनीब हत्याकांड में शामिल नौवां आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ninth accused involved in Muneeb murder case also arrested
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में मुनीब चौहान (19) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नौवें आरोपी को भी बुधवार को सतुआभार रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खजीन के ग्राम डोडो उर्फ डड़वा निवासी आकाश निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनश कुमार पुरी के अनुसार, इस हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घटना 10 फरवरी की रात की है। सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाडाड़ गांव निवासी मुनीब चौहान अपनी बहन के ससुराल हरिजनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाच-गाने के दौरान गांव के कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मुनीब की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed