फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nine fraudster friends sold land to three people in Gorakhpur by posing as fake owners and grabbed the money.

Gorakhpur News: न भूमि मालिक, पटीदार...बेच दिया तीन लोगों को जमीन- जानिए कहानी नौ जालसाज दोस्तों की

Sun, 31 Mar 2024 01:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 01:02 PM IST
सार

पुलिस ने दाउदपुर निवासी पुनीत कुमार श्रीवास्तव, सिहाईजपार निवासी सत्येंद्र शाही, रियाव निवासी संतोष शाही, बेलवा निवासी गुड्डू, रायपुर गुलरिहा के रामप्रताप, बेलवा निवासी शिव, सुनील, सूबा बाजार के रजनीश कुमार सिंह, सिक्टौर के रामलक्षन को आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धमकी देने का आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Nine fraudster friends sold land to three people in Gorakhpur by posing as fake owners and grabbed the money.
जमीन बेचने के नाम पर ठगी। (फोटो प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में नौ जालसाज दोस्तों ने खोराबार इलाके के दो लोगों की जमीन को बिना कागज-पत्री के ही बेच दिया। जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार करके जमीन को अलग-अलग लोगों को बेचकर रुपये हड़प लिए। वहीं, असल मालिक जब जमीन पर अपना निर्माण काम कराने गया तो उसे हकीकत पता चली।

विज्ञापन


दो पीड़ितों के डीएम से मुलाकात कर आपबीती सुनाने के बाद डीएम ने एडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया था। जांच में सच्चाई सामने आ गई। अब खोराबार पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुबा बाजार निवासी दो भाई नरसिंह मिश्र और रामकृष्ण मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने दी तहरीर में लिखा है कि वर्ष 2009 में नरसिंह मिश्र की जमीन को रामलक्षन ने रजनीश कुमार सिंह को बेच दिया। फिर इसी जमीन को 2020 में शिवकुमार, रामप्रताप एवं गुड्डी देवी ने संतोष शाही, सतेंद्र शाही व पुनीत कुमार श्रीवास्तव को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 2022 में शिवकुमार व रामप्रताप ने राधाकृष्ण सिंह एवं इंदल कुमार को बेच दिया। आपस में बेचने के बाद सभी ने मिलकर जमीनों को दूसरों को बेचने के नाम पर ठगी कर ली।

तीन फरवरी, 2024 को पीड़ित नरसिंह मिश्रा ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच की गई। 29 फरवरी,2024 को जांच टीम ने रिपोर्ट दी और जालसाजी का खुलासा कर दिया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दाउदपुर निवासी पुनीत कुमार श्रीवास्तव, सिहाईजपार निवासी सत्येंद्र शाही, रियाव निवासी संतोष शाही, बेलवा निवासी गुड्डू, रायपुर गुलरिहा के रामप्रताप, बेलवा निवासी शिव, सुनील, सूबा बाजार के रजनीश कुमार सिंह, सिक्टौर के रामलक्षन को आपराधिक साजिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धमकी देने का आरोपी बनाया है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed